संदेश

सांस्कृतिक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संगठित हिन्दू शक्ति ही संवृद्ध भारत का आधार : रमेश जी, आरएसएस के स्थापना दिवस पर बोले प्रांत प्रचारक

चित्र
                    (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। किसी भी देश का उत्थान एक संगठित शक्ति से ही संभव है, और भारत की उन्नति एक संगठित हिन्दू शक्ति से ही संभव है। ये बातें आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी कहीं।  उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर यत्न करना पड़ेगा। उसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौवें वर्ष में देश में समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी भाव के जागरण तथा नागरिक अनुशासन के भाव से पंच परिवर्तन के मंत्र पर कार्य कर के सुदृढ़ समाज निर्माण कर सशक्त भारत का निर्माण करने का यत्न करेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीमान रमेश जी रामबाग बस्ती में आयोजित संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की संगठित हिन्दू शक्ति से ही भारत का उत्कर्ष होगा। इसके लिए समाज में समरसता और नागरिक अनुशासन का भाव जगा कर स्व के भाव से हिन्दू समाज का जागरण आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्ती नगर के संघ के कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित थे          ➖  ...

लालकिले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया पुतला दहन

चित्र
                 (प्रशांत द्विवेदी) नई दिल्ली। पूरे देश में दशहरे की धूम मची हुई है। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर हर जगह रावण दहन किया गया है। दिल्ली में लालकिला स्थित माधव पार्क में रामलीलाओं पर रावण धू-धू कर जला। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण को तीर मारकर रावण दहन किया। दिल्ली में लालकिला स्थित माधव पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पूतला धू-धूकर जल गया। वहीं, नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पहुंच गए। सोनिया गांधी ने भगवान राम, लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया। यहां उन्होंने तीर भी चलाया।        राष्ट्रपति और पीएम ने लगाया तिलक माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में शाम को पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलीला मंच पर शाम को भगवान राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिल...

दि सीएमएस में डांडिया व भजन संध्या सम्पन्न, समीर सिंह रहे मुख्य अतिथि

चित्र
                (विशाल मोदी) बस्ती (उ. प्र.)। दी सिटी मांटेसरी स्कूल शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर कल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डांडिया नाइट एवं भजन संध्या का कार्यक्रम बड़े ही भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह के साथ जिला अध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर संध्या त्रिपाठी, सुषमा श्रीवास्तव, एवं सूरज श्रीवास्तव ने मां दुर्गा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर समीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से बच्चों के अंदर संस्कृत भावना जहां उत्पन्न होती है वही संस्कार भी जन्म लेता है सनातन प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए हम सबको ईश्वर के प्रति आस्था में विश्वास रखना चाहिए। सीएमएस विद्यालय को बधाई देना चाहता हूं कि ऐसे कार्यक्रम कर जहां एक तरफ बच्चों का अभिभावकों को जोड़ने का प्रयास किया है वहीं विद्यालय भवन को मंदिर स्वरूप दे...

बस्ती में अमृत कलश यात्रा की तैयारियां शुरु, डीएम अंद्रा वामसी ने दिए निर्देश

चित्र
            (बृजवासी शुक्ल) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समयबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना करें। सभी कार्यक्रम का फोटो सहित समुचित डाक्युमेनटेशन भी करें। इस संबंध में उन्होने पर्यटन अधिकारी को भी आगाह किया है।  उन्होंने कहा कि अमृत कलश यात्रा के अन्तर्गत एकत्र सभी कलश 28 अक्टूबर को लखनऊ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुसज्जित विशेष रेलगाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना किया जायेंगा। उन्होने बताया कि 26 अक्टूबर तक जिले के सभी कलश लखनऊ के झूलेलाल वाटिका में पहॅचाये जायेंगे। 30 अक्टॅूबर को कर्तव्य पथ नयी दिल्ली में समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 11 से 30 सितम्बर तक सभी ग्राम, मजरे एवं नगर पंचायतों के वार्ड से मुठठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत घर - घर जाकर एकत्र किया जायेगा। 1 से 13 अक्टूबर तक अमृत कलश में प्रत्...

भाई - बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाइयां

चित्र
       मेरी दुआओं में इतना असर रहे, खुशियों से भरा सदा मेरी बहना का घर रहे भाई बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई -    🙏 🌹 ❤️ 💐  देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

कैलाश नाथ दूबे बने भारत विकास परिषद के वशिष्ठ शाखा अध्यक्ष, समारोह पूर्वक हुआ दायित्व ग्रहण : पंकज त्रिपाठी सचिव व अनुराग शुक्ल वित्त सचिव बने

चित्र
                     (बृजवासी शुक्ल)   बस्ती (उ.प्र.)। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा बस्ती की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मालवीय रोड स्थित मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कैलाश नाथ दूबे ने अध्यक्ष, भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज' सचिव और अनुराग शुक्ल ने वित्त सचिव का दायित्व ग्रहण किया। भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष प्रांतीय अध्यक्ष आरपी शुक्ल और प्रांतीय महासचिव मधुसूदन पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने अध्यक्ष के रूप में कैलाश नाथ दुबे, सचिव भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज' एवं वित्त सचिव अनुराग शुक्ल को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप डॉ. डीके गुप्ता ने अपना पदभार कैलाश नाथ दूबे को सौंपते हुए उन्हें बधाई दिया। तत्पश्चात तत्कालीन अध्यक्ष ने शेष कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजमाता आशिमा सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भारत विकास परिषद के सामाज...

देश में सनातन धर्म संस्था जैसे संगठन अति आवश्यक : चरित्र निर्माण शिविर में बोले आचार्य विनय

चित्र
                          (बृजवासी शुक्ल)  बस्ती (उ.प्र.)। देश एवं समाज को समृद्ध, संस्कारवान एवं सम्पन्न बनाने में विद्यार्थियों का विशेष योगदान होता है एक चरित्रवान विद्यार्थी ही अपने देश को सम्पूर्ण विश्व में गौरवान्वित करता है। सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर वह कार्यशाला है जहाँ से चरित्रवान, बलिष्ठ, सुसंस्कृत और अनुशासित युवकों का निर्माण होता है। इन्हीं तपे हुए नवयुवकों के कन्धे पर देश का भविष्य निर्भर है। देश में सनातन धर्म संस्था जैसे संगठन संगठनों की बहुत आवश्यकता है। उक्त बातें अचार्य विनय ने सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा एस डी एस पब्लिक स्कूल, महादेवा, दुर्गावती पब्लिक स्कूल, निपानिया व उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी- बस्ती में आयोजित 7 दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर के अवसर पर बच्चों की बौद्धिक कक्षा के दौरान कही। कहा कि देश में सनातन धर्म संस्था जैसे संगठनों की आवश्कता है जो समाज को सही व नई दिशा दे सकते हैं। 11 जून को ध्वजारोहण और राष्ट्र प्रार्थना से प्रारम्भ हुआ य...

बस्ती में बच्चों का चरित्र निर्माण शिविर : 11 जून से 7 जुलाई तक

चित्र
               (विशाल मोदी)    चरित्र निर्माण ही राष्ट्र निर्माण का पहला पायदान - कर्नल के सी मिश्र बस्ती (उ.प्र.)। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा जिले के नौ विद्यालयों में नौनिहालों के लिए चरित्र निर्माण शिविर संचालित किया जा रहा है। इसमें आदर्श जीवन शैली, दिनचर्या और आत्मरक्षा के सूत्र बालक बालिकाओं में पिरोये जा रहे हैं। इस शिविर का आयोजन सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा किया गया है और मुख्य सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा है। कार्यक्रम के प्रथम सप्ताह में 11 से 17 जून तक राम सहाय सिंह एजूकेशनल इंस्टीटयूट महरीपुर में प्रातः नौ बजे से बारह बजे तक एवं द्वितीय पाली में सावित्री विद्या विहार बैरिहवां में अपराह्न तीन बजे से छ: बजे तक शिविर संचालित किया जा रहा है। चरित्र निर्माण शिविर का शुभारम्भ 11 जून को उक्त दोनों विद्यालयों में सैकड़ों छात्र - छात्राओं की उपस्थिति में कर्नल केसी मिश्र और इण्डियन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक कैलाश नाथ दूबे के प्रेरक संदेश के साथ किया गया। शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर के क...

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बने कैलाश नाथ दूबे, डीके गुप्ता बने सह प्रांत सेवा प्रमुख

चित्र
                        (बृजवासी शुक्ल)   बस्ती (उ.प्र.)। भारत विकास परिषद गोरक्ष प्रान्त वशिष्ठ शाखा के चुनाव में अब तक वशिष्ठ नगर शाखा के अध्यक्ष रहे डॉ. डीके गुप्ता के प्रांत कार्यकारिणी में सह प्रांत सेवा प्रमुख और इनके स्थान पर कैलाश नाथ दूबे को वशिष्ठ शाखा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव में भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज' को सचिव और अनुराग शुक्ल को वित्त सचिव बनाया गया है। भारत विकास परिषद की चुनावी बैठक का आयोजन मालवीय रोड स्थित हाल में सम्पन्न हुआ। प्रांत के चुनाव अधिकारी दंपति सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मधुसूदन पाण्डेय प्रांतीय सचिव ने समिति के सदस्यों की उपस्थिति के मध्य विधिवत चुनाव सम्पन्न कराया।प्रान्त कार्यकारिणी के प्रांतीय सचिव मधुसूदन जी ने बताया कि गोरक्ष प्रान्त में वशिष्ठ शाखा ने पिछले वर्षों में सर्वोच्च स्तर का कार्य कर प्रान्त कार्यकारिणी में अपना स्थान बना लिया है। जिले के पूर्व प्रमुख कर्नल के सी मिश्र ने बताया कि आगामी कार्यकारिणी शिक्षा जगत से जुड़े कैलाश नाथ के दूबे नेतृत्व में और भी प्रभावी स...

सांसद खेल महाकुम्भ में हौसलों की उड़ान उड़ रहे प्रतिभागी

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। सांसद हरीश द्विवेदी के द्वारा आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के छठवें दिन विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने अपने हुनर का कौशल दिखाया। आज सोमवार को सांसद हरीश द्विवेदी, वरिष्ठ नेता विजयसेन सिंह, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, व्यापारी नेता अमर मणि पांडेय ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करके खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बस्ती में अठारह से अट्ठाइस जनवरी तक सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है।   खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महाकुम्भ मे प्रतियोगिता के छठे दिन बैडमिन्टन बालिका वर्ग जूनियर सिंगल के फाइनल मे वसुन्धरा बर्नवाल ने सलोनी उपाध्याय को 21-03, 21-10 से हराकर प्रथम स्थान एवं सलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान नव्या सिंह ने प्राप्त किया। बैडमिन्टन बालिका वर्ग जूनियर डबल्स के फाइनल मे वसुन्धरा बर्नवाल एवं निहारिका सिंह की जोड़ी ने जूही उपाध्याय एवं सलोनी उपाध्याय को 21-0...