भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बने कैलाश नाथ दूबे, डीके गुप्ता बने सह प्रांत सेवा प्रमुख

                       (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.)। भारत विकास परिषद गोरक्ष प्रान्त वशिष्ठ शाखा के चुनाव में अब तक वशिष्ठ नगर शाखा के अध्यक्ष रहे डॉ. डीके गुप्ता के प्रांत कार्यकारिणी में सह प्रांत सेवा प्रमुख और इनके स्थान पर कैलाश नाथ दूबे को वशिष्ठ शाखा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव में भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज' को सचिव और अनुराग शुक्ल को वित्त सचिव बनाया गया है।

भारत विकास परिषद की चुनावी बैठक का आयोजन मालवीय रोड स्थित हाल में सम्पन्न हुआ। प्रांत के चुनाव अधिकारी दंपति सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मधुसूदन पाण्डेय प्रांतीय सचिव ने समिति के सदस्यों की उपस्थिति के मध्य विधिवत चुनाव सम्पन्न कराया।प्रान्त कार्यकारिणी के प्रांतीय सचिव मधुसूदन जी ने बताया कि गोरक्ष प्रान्त में वशिष्ठ शाखा ने पिछले वर्षों में सर्वोच्च स्तर का कार्य कर प्रान्त कार्यकारिणी में अपना स्थान बना लिया है। जिले के पूर्व प्रमुख कर्नल के सी मिश्र ने बताया कि आगामी कार्यकारिणी शिक्षा जगत से जुड़े कैलाश नाथ के दूबे नेतृत्व में और भी प्रभावी सिद्ध होगा। प्रान्त कार्यकारिणी व उपस्थित गणमान्य ने नए कार्यकारिणी को माल्यार्पण कर स्वागत किया। तदुपरांत गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष श्रीवास्तव, अभिनव पाण्डेय, विवेक वर्मा, नीलम सिंह, शीला मौर्या, महेंद्र सिंह, गौतम चावला ,डॉ. के के सिंह, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. वी. के. वर्मा, संगीता यादव, विनीत गुप्ता, कुलदीप सिंह, राजेश ओझा एवं अशोक सिंह सहित समिति के अधिसंख्य सदस्य उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर