ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान ने करियापार राउत में कराया बच्चों का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
.jpg)
(नीतू सिंह) बस्ती (उ. प्र.)। ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान आवास - विकास कालोनी, कटरा, बस्ती की शाखा करियापार राउत में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। (नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉ. अनिल पाण्डेय) इस स्वास्थ्य परीक्षण में शालिनी, अमन सिंह यादव, आनन्द, शुभम, शिवांशु, आस्था यादव, श्रध्दा, आस्था जायसवाल, सृष्टि यादव, शिवानी, साधना यादव, दृष्टी यादव एवं मीनाक्षी का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण डा. अनिल पाण्डेय बी.एच.सी., बी.एच.एम.एस. (होम्योपैथिक फिजिशियन) आवास-विकास कालोनी बस्ती के द्वारा किया गया। (डॉ अनिल पाण्डेय को तुलसी जी का पौधा भेंट करती शाखा प्रमुख अनीता यादव) वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पाण्डेय द्वारा रोग से ग्रसित बच्चों को दवा वितरित की गयी। कार्यक्रम के समय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लाक बस्ती-सदर, बस्ती के उपाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल, रामफेर यादव एवं कृष्णा राव उपस्थित रहे। डॉ. अनिल पाण्डेय को शाखा प्रमुख अनीता यादव ने तुलसी जी का पौधा भेंट कर स्व...