बस्ती के रिहैब प्लस बाल गुरूकुल में आई डिस्कवर क्षमता निर्माण कार्यक्रम

                          (सुधीर श्रीवास्तव) 

बस्ती (उ.प्र.)। दिव्यांग बच्चों को मनोरंजन के साथ शिक्षा से जोड़ना अत्यंत सराहनीय कार्य है। इस तरह बच्चों के अन्दर पढ़ने की ललक पैदा होती है। दिव्यांग बच्चों को और अधिक शिक्षा से जोड़े जाने की आवश्यकता है।

उक्त बातें रोटरी क्लब के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने रिहैब प्लस सोसाइटी द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित रिहैब प्लस बाल गुरूकुल में इण्डियन डेवलपमेंट फाउंडेशन (आईडीएफ) के सहयोग से आई डिस्कवर क्षमता निर्माण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कहीं। श्री मयंक ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमित गुप्ता ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरुरी दवाईयां दीं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि सभी को मौसम के अनुसार बीमारियों से बचाव के लिए खानपान के प्रति जागरुक और सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाने में सलाद और हरी सब्जियों का सेवन अत्यंत आवश्यक है।
दूरदर्शन की आकाशवाणी उद्घोषिका शुभ्रा सिंह ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वचन देते हुए माता - पिता को उत्साह के आशान्वित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के बेहतरीन टिप्स देते हुए प्रेरित किया। डॉ. शुभ्रा सिंह ने कहा कि माता - पिता बच्चों के मनोवैज्ञानिक तौर पर मनोरंजक व्यवहार करें, जिससे खेल खेल में ही शैक्षिक वातावरण का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम का संचालन कर रही संस्था की निदेशिका नीलम मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया और सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अतिथियों ने बच्चों के साथ साथ संस्था का भी मनोबल बढ़ाया है। नीलम मिश्रा ने कार्यक्रम में पधारे बच्चों के अभिभावकों के प्रति भी आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में सभी बच्चों को डायरी, बैग व स्टेशनरी किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर आशीष अरोरा, कोमल अरोरा, संगीता, फरहीन, मंजूलता, शताक्षी, अभिषेक, जेवा, रेहान, हरि, माधुरी एवं अस्कृता मिश्रा को अपनी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम को बनाया।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर