संदेश

उ. प्र. वि. स. चुनाव 2022 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा के टॉप 5 विधायक जिन्हें मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह

चित्र
                              (प्रशांत द्विवेदी) लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने नए मंत्रिमंडल में कई ऐसे नामों को शामिल न करके चौंका दिया, जिनका मंत्री बनना तय माना जा रहा था। साथ ही कुछ ऐसे नाम भी रहे जिन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। खासकर सुनील शर्मा, पंकज सिंह, तेजपाल सिंह नागर, अमित अग्रवाल और पुरुषोत्‍तम खंडेलवाल ये ऐसे नाम हैं, जिन्होंने भाजपा के टिकट पर सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन, पार्टी हाईकमान ने इन विधायकों को योगी कैबिनेट में जगह नहीं दी। यूपी कैबिनेट के कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली। राजनीति के गलियारों में इस बात की चर्चा है कि रिकॉर्ड वोटों से जीतने के बाद भी इन विधायकों को आखिर मंत्री क्यों नहीं बनाया गया। बता दें कि 37 साल बाद उत्तर प्रदेश में किसी मुख्यमंत्री की अगुआई में लगातार दूसरी बार सरकार ने वापसी की है। यूपी कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन खूब साधा गया, लेकिन चुनाव में रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज करन...

यूपी में योगी का दूसरी बार शपथ ग्रहण सम्पन्न, कैबिनेट में 52 मंत्री

चित्र
                           (संतोष दूबे)  लखनऊ । योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। उनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी वहाँ मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ ने कल गुरूवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरका...

नवनिर्वाचित विधायक और समर्थकों पर एफआईआर

चित्र
                               (शैलेन्द्र पाण्डेय)  सिद्धार्थनगर (उ.प्र.)। विधानसभा चुनाव 2022 में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतीं समाजवादी पार्टी की सैयदा खातून और उनके समर्थकों पर नारेबाजी और धार्मिक उन्‍माद फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। इन्होंने सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज सीट से भाजपा प्रत्‍याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ सपा के टिकट पर जीत हासिल की है। मामले में सैयदा खातून सहित 250 लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। इस आशय का वीडियो वायरल होने के बाद डुमरियागंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। डुमरियागंज थाने के एसएसआई रमाकांत सरोज ने दस मार्च की रात थाने में तहरीर दी है। इसके मुताबिक गुरुवार रात गश्त के दौरान सपा कार्यालय पर नारेबाजी हो रही थी। पहुंच कर मना किया गया लेकिन कोई माना नहीं। उनसे बताया भी गया कि धारा 144 लगी है और इस तरह गतिविधि नहीं की जा सकती है। एसएसआई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रात में ही सपा से चुनाव जीतने वाली सैयदा खातून समेत 250 अज्ञात सपा ...

केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारे

चित्र
                               (संतोष दूबे)  लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के साथ ही सूबे योगी आदित्यनाथ सरकार रिटर्न का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को जनादेश का बहुमत मिल गया है। वहीं दूसरी ओर पूर्ववर्ती सरकार में डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहे केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गये हैं। इन्हें समाजवादी पार्टी की पल्लवी ने सात हजार वोटों से हरा दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं। प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे। कल दस मार्च को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। यूपी में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्‍यालय पर समर्थकों ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्‍यनाथ के पोस्‍टर लगा दिए। सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दांव आजमा रहे केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से हार गए हैं। सपा की पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को 7337 वोटों...

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों का चुनाव परिणाम : विस. चुनाव 2022

चित्र
                           (विशाल मोदी) बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती मण्डल के तीन जिलों की सभी 13 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ गये हैं। बस्ती जिले की पांच सीटों में से चार पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा कर लिया है। एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। सिद्धार्थनगर की पांच सीटों में से एक पर अपना दल, दो पर भारतीय जनता पार्टी और दो सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। यहां इटवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय चुनाव जीत गये हैं। ये सपा के सपा के प्रत्याशी थे। संतकबीरनगर की तीनों सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।   (ऊपर दूधराम, बगल में राजेन्द्र चौधरी, नीचे लाल गमछे में महेन्द्र यादव और लाल टोपी में कवीन्द्र चौधरी 'अतुल')  बस्ती मण्डल के बस्ती जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। बस्ती सदर, महादेवा, रूधौली, कप्तानगंज और हर्रैया। यहां बस्ती सदर में समाजवादी पार्टी के महेन्द्र नाथ यादव, महादेवा से सपा के दूधराम, रूधौली से सपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज से सपा के ही कवीन्द्र चौधरी अतुल औ...

बस्ती : डीएम ने लिया मतगणना स्थल का जायजा, जानें पूरी व्यवस्था

चित्र
                               (विशाल मोदी)   बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने मतगणना स्थल मण्डी समिति का निरीक्षण किया तथा वहां पर पांचों विधानसभाओं की मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने पालिटेक्निक परिसर में जाकर प्रत्याशी एवं उनके एजेण्ट के वाहन पार्किंग स्थल का जायजा लिया। उन्होने निर्देश दिया कि पालिटेक्निक और मण्डी समिति के बीच टूटी दीवार के स्थान पर मजबूत बैरिकेडिंग करके सुरक्षित किया जायेगा। उन्होंने विधानसभा हर्रैया, कप्तानगंज, रूधौली, बस्ती सदर एवं महादेवा के मतगणना पांडाल का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिया है कि मतगणना कार्मिको के साथ-साथ अन्य कार्यो के लिए भी समुचित संख्या में कर्मचारी तैनात करें। सभी कर्मचारियों को ड्यिूटी पास जारी किया जाय। मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम से ईवीएम का कंट्रोल यूनिट मतगणना पांडाल मे लाने तथा वापस ले जाने, इनको पुनः सील करने आदि कार्यो के लिए अलग से कर्मचारी तैनात किए जाय। मतगणना डाटा पोर्टल पर अपलोड...

एक लेन रोड चलेगी मतगणना के दिन हड़िया से पालीटेक्निक तक, प्रवेश के लिए अलग अलग गेट

चित्र
                          (विशाल मोदी) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन में 10 मार्च को मतगणना के दिन प्रातः 04.00 बजे से मतगणना समाप्ति तक नेशनल हाइवे पर मण्डी समिति के सामने (पालिटेक्निक चौराहे से हडिया चौराहे तक) एक लेन संचालित होगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है।इसके लिए दोनों चौराहों पर बैरियर की व्यवस्था की गयी है।  उन्होंने बताया कि मतगणना प्रातः 08.00 बजे से शुरू होंगी। इसमें शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है ताकि कोई व्यक्ति मतगणना स्थल मे प्रवेश न कर सके। उन्होने बताया कि मतगणना स्थल पर लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी एंव उनके एजेण्ट मोबाइल एवं शस्त्र के साथ प्रवेश नही पा सकेंगे।  इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि मतगणना हेतु मण्डी में गेट नं0-1 से प्रत्याशी एंव उनके एजेण्ट का प्रवेश होगा। इनके वाहन पालिटेक्निक ग्राउण्ड में पार्क होंगे। गेट नं0-2 से प्रशासनिक एंव पुलिस अधिकारी प्रवेश...

बस्ती : सुरक्षाप्राप्त महानुभाव नहीं बनेंगे मतगणना एजेण्ट : सौम्या अग्रवाल डीएम

चित्र
                              (विशाल मोदी)   बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना में सुरक्षाकर्मी प्राप्त महानुभाव को मतगणना एजेण्ट नियुक्त नही किया जायेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। उन्होंने प्रत्याशियों को सलाह दिया है कि वे परिपक्व व्यक्तियों जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो, को मतगणना एजेण्ट नियुक्त करें। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सुरक्षा कार्मिको को मतगणना हाल में प्रवेश करने की अनुमति नही दी जाती है। इसलिए सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को मतगणना एजेण्ट नियुक्त नही किया जा सकता है। उन्होने बताया कि केन्द्र या राज्य सरकार के मंत्री, संसद सदस्य, एम.एल.ए., एम.एल.सी., जिला पंचायत, नगर निगम एव नगर पालिका अध्यक्ष, सहकारी संस्थाओं के चुने हुए अध्यक्ष, सार्वजनिक क्षेत्र के अध्यक्ष और कोई भी सरकारी सेवक मतगणना एजेण्ट नामित नही होगा। उन्होने सभी रिटर्निंग आफिसर को निर्देश दिया है कि आयोग क...

बस्ती : स्ट्रांग रुम के पास ईवीएम पर्चियां मिलने से हड़कम्प, बसपा प्रत्याशी डॉ. आलोक ने की जांच की मांग

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। कड़ी सुरक्षा में रहने वाले स्ट्रांग रूम के पास ईवीएम मशीन से निकली पर्चियों को बहाये जाने से हड़कम्प का माहौल है। सूचना मिलते ही बसपा, सपा के साथ ही अनेक दलों के उम्मीदवार मण्डी परिषद स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे। वहां उपस्थित अधिकारी सन्तोषजनक जबाब नहीं दे पा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी बस्ती सदर 310 से प्रत्याशी डा. आलोक रंजन वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षक को लिखित ज्ञापन एवं केन्द्रीय निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली, निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ को सूचना देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई एवं स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। बसपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन वर्मा ने ज्ञापन में कहा है कि 4 मार्च शुक्रवार को जब वे अपने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से बूथ वार समीक्षा कर रहा थे ठीक उसी समय फोन पर सूचना मिली उनके नाम के एवं महादेवा 311 से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मीचंद खरवार, कप्तानगंज 308 से बसपा प्रत्याशी जहीर अहमद जिम्मी, रूधौ...

बस्ती जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 57. 22 फीसदी वोट पड़े : डॉ. सर्वेष्ट के बूथ मूड़घाट ने बनाया रिकार्ड

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के आज यहां सम्पन्न हुए मतदान में पूरे में कुल मिलाकर 57. 22 प्रतिशत मतदान हुआ। डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट की बुलावा टोली ने कमाल कर दिखाया। यहां मूड़घाट के बूथ सं. 131 पर जिले में सबसे अधिक मूड़घाट के बूथ संख्या 131 पर 73.16 प्रतिशत मत पड़े। इस बूथ पर कुल 831 में से 608 मत पड़े। यहां के प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र अपने रचनात्मक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हैं।          (मतदान केंद्रों का निरीक्षण करतीं डीएम सौम्या अग्रवाल)    बस्ती जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। सायं छ: बजे मतदान सम्पन्न होने पर पूरे जिले का कुल प्रतिशत 57. 22 रहा। जिले के 307 विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में 56. 18 प्रतिशत, 308 कप्तानगंज में 58. 38 प्रतिशत, 309 रूधौली में 55.23 प्रतिशत, 310 बस्ती सदर में 57. 84 प्रतिश...