केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारे

 

                            (संतोष दूबे) 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने के साथ ही सूबे योगी आदित्यनाथ सरकार रिटर्न का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को जनादेश का बहुमत मिल गया है। वहीं दूसरी ओर पूर्ववर्ती सरकार में डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहे केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गये हैं। इन्हें समाजवादी पार्टी की पल्लवी ने सात हजार वोटों से हरा दिया है।

यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं। प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे। कल दस मार्च को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। यूपी में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्‍यालय पर समर्थकों ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्‍यनाथ के पोस्‍टर लगा दिए।
सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दांव आजमा रहे केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से हार गए हैं। सपा की पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को 7337 वोटों से हराया। पल्लवी को यहां 105568 वोट मिले हैं, जबकि केशव प्रसाद को 98727 वोटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बसपा के मुनसाब अली को 10034 वोट मिले हैं।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में बुंदेलखंड में महोबा जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से भगवा लहरा दिया है। चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बृजभूषण राजपूत ने 41993मतों से अपने निकटतम प्रतद्विंदी सपा के रामजीवन यादव को हराया। बृजभूषण को 101458 मत हासिल हुए जबकि रामजीवन को 59465 वोट मिले हैं।

अपर्णा यादव ने योगी को लगाया तिलक

यूपी में भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत के बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अपनी बेटी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के फोरहैंड पर तिलक किया। ये इसी चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई थीं और इसे सूबे की राजनीति का एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा था। उस वक्त चुनाव सिर पर होने के कारण तमाम नेताओं में भगदड़ मची थी और राजनीतिक पारा हाई था। उसी वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ दी थी और सपा का दामन थाम लिया था। जबकि इनकी बेटी संघमित्रा भाजपा में बनी हुई हैं और अपने बेबाक बयानों से चर्चा में बनी हुई हैं।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर