संदेश

सितंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सांसद ने किया बीडीए में हेल्प डेस्क का उद्घाटन

चित्र
                               (विशाल मोदी)   बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। बस्ती विकास प्राधिकरण मानचित्र निस्तारण कैम्प का उद्घाटन फीता काट कर सांसद हरीश द्विवेदी तथा जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने बीडीए कार्यालय में किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि अब नक्शा पास कराना आसान हो गया है तथा आनलाइन आवेदन करके एवं बिना प्राधिकरण कार्यालय आये अपना नक्शा पास करा सकता है, सारी सूचना सही होने पर 15 दिन में नक्शा पास हो जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के सभी 25 वार्ड में मानचित्र शिविर का आयोजन किया जायेंगा। कोई भी व्यक्ति शिविर में आ करके अपना नक्शा दुरूस्त करा सकता है। विशेष रूप से बीडीए से नोटिस प्राप्त व्यक्ति इन शिविरों में अवश्य भाग लें। उन्होंने बीडीए सचिव गुलाब चन्द्रा को निर्देशित किया है कि प्रत्येक वार्ड में शिविर की तिथि एंव स्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। अधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट www.upbpas.in पर लागिंन करें।  इसके पश्चात् सांसद एवं जिलाधिकारी ने मूडघाट स्थित मानचित्र शिविर का भ्रमण किया। यहॉ पर एक व्यक्ति जिसको बीडीए से नोटिस प्राप्त हुआ था, उपस

जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने पर 10 व्यापारियों पर 25 - 25 हजार जुर्माना

चित्र
                          (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.)। समय से जीएसटी दाखिल न करने वाले दस व्यापारियों पर स्थानीय व्यापार कर विभाग के सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड - 2 द्वारा पचीस पचीस हजार का जुर्माना लगाया गया है। सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड - 2 श्रवण कुमार ने बताया कि  निर्धारित समय सीमा के अंदर मासिक रिटर्न Gstr-3B दाखिल ना करने वाले 10 व्यापारियों पर जी एस टी एक्ट की धारा 125 के अंतर्गत उक्त कार्रवाई की गई है। इन सभी व्यापारियों को कार्यवाही से पूर्व धारा 125 के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इसके बाद भी इन सभी व्यापारियों द्वारा रिटर्न दाखिल नहीं किया गया। जिसके परिणामस्वरूप पचीस पचीस हजार का जुर्माना लगाया गया है।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

बीएसए ने किया बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन

चित्र
                          (राजेश शर्मा)  दुबौलिया (बस्ती)। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन कम्पोजिट विद्यालय सिकटिहवा विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर में किया। उन्होंने कहा कि होनहार बच्चे अभाव भी प्रभाव छोड़ जाते हैं।  कबड्डी प्रतियोगिता में बैरागल न्याय पंचायत जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम, न्याय पंचायत पारा द्वितीय स्थान पर रहा। खोखो में बालक में भरूकहवा प्रथम, बैरागल न्याय पंचायत द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन आर्य ने किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, ब्लाक व्यायाम शिक्षक रमेश चौरसिया, ललन चन्द्र तिवारी, सूर्य नारायण सिंह, अनिल ठाकरे, रंजन सिंह, रामपाल सिंह, रणजीत सिंह, दिनेश सिंह, मस्तराम यादव, अनिल सिंह, मनोज सिंह, मुकेश सिंह, शिवम सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, नीरज कुमार, दिलीप सिंह, घनश्याम पाण्डेय, सरवर जमाल, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, रामपाल चौधरी, महेश कुमार एवं त्रिलोकी नाथ आदि मौजूद रहे। देश दुनिया की खब

वक्फ बोर्ड को गुमराह कर अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी को हटाने की साजिश : डीएम से चार्ज न दिलाने की मांग

चित्र
  अंजुमन इस्लामिया कमेटी को फैसला आने तक बनाये रखने के लिए सैय्यद साबिर हुसैन नेडीएम को पत्र भेजकर लगाया न्याय की गुहार                            (घनश्याम मौर्य)  बस्ती (उ.प्र.)। अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी सैय्यद साबिर हुसैन ने कुछ लोगों द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी वक्फ बोर्ड के रिश्तेदार होने का अनुचित लाभ लेते हुए मूल तथ्यों को छिपाकर साजिश के तहत सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड उ.प्र. से अपने पक्ष में नया आदेश पारित करा लेने का आरोप लगाया है। साबिर हुसैन ने कहा है कि गलत तरीके से पारित कराये गये आदेश का यह प्रकरण सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड उ.प्र. में अभी विचाराधीन भी है। उन्होंने जिलाधिकारी से वक्फ बोर्ड का स्पष्ट निर्णय आने तक चार्ज न दिलाने और यथा स्थिति बनाये रखने की मांग की है। अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी सै. साबिर हुसैन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि वे वर्ष 1998 से अंजुमन इस्लामिया वक्फ 16 से 19 के सेक्रेटरी हैं, और अध्यक्ष मो. सुहेल के दिशा निर्देश के अनुरूप निःस्वार्थ भाव से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मोबीन अहमद, अब्दुल वहीद, अलाउद्दीन, सैय्यद अशरफ, मो. शाद, अफजाल

पोषण माह की गोष्ठी में डीएम ने किया गोदभराई, अन्नप्राशन, मेंहदी और रंगोली की तारीफ

चित्र
                               (नीतू सिंह)   बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। स्थानीय राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बस्ती में पोषण माह के अन्तर्गत आज मेला एवं गोष्ठी के साथ साथ मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान कर गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।  जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि सभी ब्लॉकों द्वारा सुंदर स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें पोषण के लिए आवश्यक फल एवं खाद्य सामग्री रखी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि इसी प्रकार का स्टाल प्रत्येक वीएचएनडी की बैठक में लगाया जाए तथा महिला एवं उसके परिवार को दिखाया जाए ताकि गर्भवती महिला को समय पर उचित पोषण मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की पोषण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। वह समय से पोषाहार वितरित करते हुए महिलाओं एवं बच्चों को समय पर पोषाहार लेने के लिए भी प्रेरित करें। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरित करके गोद भराई किया। उन्होंने अति कुपोषित बच्चों की माताओं को पोषण टोकरी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने वि

प्रेस क्लब बस्ती चुनाव : प्रकाश संरक्षक, विनोद अध्यक्ष, महेन्द्र महामंत्री, सोनू उपाध्यक्ष बने

चित्र
                        (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। पत्रकारों की संस्था प्रेस क्लब बस्ती का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच आज सम्पन्न हुआ। आज ही वोट पड़े और सायं चार बजे के बाद हुई मतगणना में वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गुप्ता संरक्षक चुने गए। वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार उपाध्याय अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार तिवारी महामंत्री और अमित कुमार सिंह सोनू उपाध्यक्ष चुने गये। संगठन मंत्री डॉ. वीके वर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश चन्द्र बिन्नू चुने गये। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को कल प्रेस क्लब बस्ती में शपथ दिलाई जाएगी।   प्रेस क्लब बस्ती के इस चुनाव में सभी पदों पर कड़ा मुकाबला माना रहा था। जिसके चलते पूरा पत्रकार समुदाय रोमांचित था। परिणाम काफी चौंकाने वाले आये हैं। सबसे पहले संरक्षक पद की बात करें इसके लिए केवल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बाबू दिनेश सिंह और प्रकाश चन्द्र गुप्ता। संरक्षक के लिए प्रकाश जी को 65 और दिनेश सिंह को 54 वोट मिले हैं। चुनाव परिणाम आते ही सभी के चेहरे खिल गये। सभी ने एक दूसरे को बधाईयाँ दीं और मिठाइयां बांटी गईं। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्र

बस्ती : होम्योपैथिक क्लीनिक पर हुई 670 फ्री हड्डी जांच : डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी ने लगाया हेल्थ कैम्प

चित्र
                              (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी के गांधी नगर स्थित क्लीनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि लोगों में खानपान की अनियमितता, फास्ट फूड और अन्य बाजारु खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने से पेट की समस्या जहां आम है वहीं मिलावटी तेल, घी, दूध, रिफाइंड आदि खाने से शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है, जिसके कारण हड्डी कमजोर हो जाती है। हड्डी में कैल्शियम, विटामिन डी, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फ्लोराइड की कमी के कारण कमर दर्द, घुटनों में दर्द, सर्वाइकल स्पेन्डोलाइटिस, आस्टियो पोरोसिस जैसी बीमारी आम हो चली है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि प्रोटीन के अधिक सेवन के कारण युरिक एसिड बढ़ना सामान्य बीमारी में शामिल हो गया है। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नियमित योग व्यायाम, सुबह शाम टहलना, फाइबर युक्त भोजन प्रचुर मात्रा में प्रयोग करने और विटामिन डी की पूर्ति के लिए नियमित सुबह धूप सेंकना अत्यंत हितकारी

मत्स्य राज्य मंत्री ने बस्ती में किया एक लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय

चित्र
                      (दुर्गेश यादव / अरून सिंह)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अमहट घाट कुआनो नदी पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत नदियों में लुप्त हो रही प्रजातियों रोहू, कतला, नैन के संरक्षण हेतु 01 लाख मत्स्य अंगुलिकाओ का संचय किया।   उन्होंने इसका लाभ बताते हुए कहा कि मछलियां नदियों में बढ़ रहे जलीय प्रदूषण की रोकथाम में सहायक होती हैं । नदियों में कई मछलियों की प्रजाति रोहू, कतला, नैन कम/लुप्त हो रही हैं। उनका संरक्षण कर मत्स्य संपदा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य नदियों की नीलामी कर राजस्व बढ़ाना है, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को नदियों को ठेके पर देकर उनकी आय में बढ़ोतरी होना तथा सदस्यों को रोजगार भी उपलब्ध कराना है। मछुआ समुदाय को मत्स्य आखेट कर रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं तथा आम जनता को उत्तम कोर्ट के प्रोटीन युक्त आहार की प्राप्ति होती है।  इस अवसर पर उपनिदेशक बस्ती मंडल बस्ती बृजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा, अवर अभियंता नीरज कुमार श्रीवास्तव, मत्स्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा तथ

रजिस्ट्री आफिस के सुरेन्द्र पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त

चित्र
                            (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय उप निबन्धक बस्ती सदर कार्यालय में तैनात सुरेन्द्र पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री पाण्डेय अत्यंत मिलनसार, मृदुभाषी और नेकदिल व्यक्ति थे। वे सभी के साथ घुल मिलकर रहते थे।   सुरेन्द्र पाण्डेय रजिस्ट्री आफिस बस्ती सदर में तैनात थे। गत उन्नीस सितम्बर सोमवार की रात उनके घर पर ही उनका स्वर्गवास हो गया। उन्हें पहले से स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या नहीं थी। उनके निधन से विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सभी दु:खी हैं। सुरेन्द्र पाण्डेय के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री का विवाह हो चुका है।  श्री सुरेन्द्र पाण्डेय के निधन पर उप महानिरीक्षक निर्बन्धन बस्ती आनन्द मिश्र, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन बस्ती मनोज कुमार शुक्ल, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन सिद्धार्थनगर राजेश सिंह, उप निबन्धक बस्ती सदर नवीन सिंह, निबन्धन कार्यालय लखनऊ के सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ सन्तोष पाण्डेय, बस्ती रजिस्ट्री आफिस की मी

बस्ती मेडिकल कॉलेज की डॉ तनु मिश्रा को गोल्ड मेडल

चित्र
                            (नीतू सिंह)  लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दूसरे स्थापना दिवस के मौके पर बस्ती की डॉ. तनु मिश्रा ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले मान बढ़ाया है। उन्हें यह सम्मान आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान संस्थान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव आलोक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।  बस्ती मेडिकल कॉलेज की डॉ. तनु को गोल्ड मेडल रेडियोलोजी विभाग का मैडल कुलाधिपति / राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा संस्थान की सबसे मेधावी चिकित्सक छात्रा डॉ. तनु मिश्रा को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि डा.तनु मिश्रा इससे पहले 2017 में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्व विद्यालय से कुलाधिपति राम नाईक द्वारा सर्वोच्च अंक गोल्ड और कुलाधिपति मैडल प्राप्त कर चुकी है। डॉ. तनु मिश्रा वर्तमान में महर्षि वशिष्ठ चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।   डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान स

बस्ती : लापता नाबालिग भाईयों को पुलिस ने 24 घण्टे में किया बरामद

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। रुधौली पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अंदर दो गुमशुदा नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों को सुरक्षित बरामद किए जाने से परिवार में खुशियां लौट आईं। बच्चों के माता पिता ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि बच्चों के लापता होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया था और पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। इक्कीस सितम्बर को सोनहा थाने के परसोहिया निवासी सुनील सिंह के दो पुत्र अंकित सिंह (16 वर्ष) और अनुज सिंह (13 वर्ष) स्कूल जाने के लिए घर से निकले, लेकिन वापस घर नहीं गये थे। मामले में पुलिस ने मुअसं. 227 / 2022 पर 363 आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया था। इन्सपेक्टर रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि आज दोपहर करीब बारह बजे दोनों भाईयों को अठदमा चीनी मील के पास से सकुशल बरामद कर उनके माता - पिता को सुपुर्द कर दिया गया। जिन्हें पाकर उनके माता-पिता द्वारा थाना रूधौली जनपद बस्ती पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्

एसडीएम गुलाब चन्द्रा ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

चित्र
                          (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्रा ने हर्रैया क्षेत्र के गांवों का दौरा किया और रिपोर्ट जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को दी। बता दें कि एसडीएम गुलाब चन्द्र द्वितीय जन मानस की समस्याओं के प्रति अत्यंत गम्भीर रहते हैं। आम जन को कोई परेशानी न हो इसके लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। ये हर्रैया चार्ज लेने के तुरन्त बाद से ही सक्रिय हो गये हैं।  बस्ती शहर में दिनभर भागदौड़ के बाद एसडीएम गुलाब चन्द्रा देर शाम हर्रैया का चार्ज लेने के बाद बाढ़ क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दुबौलिया में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राहत सामग्री का वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। एसडीएम ने दुबौलिया क्षेत्र के सुविखा बाबू, विशुनदासपुर, कटरिया चांदपुर तटबंध का निरीक्षण किया। गुलाब चन्द्रा ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस

बस्ती : कोर्ट ने दी थानेदार को सजा

चित्र
                              (विशाल मोदी)  बस्त  (उ.प्र.)। जिले के हर्रैया थाने के थानेदार को न्यायालय ने एक मामले में दिन भर न्यायालय में खड़े रहने और अस्सी रु. जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने जुर्माना न देने पर सात दिन के कारावास की व्यवस्था दी थी। यह सजा कोर्ट के आदेश के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर मिली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पिता यादव ने उन्‍हें दोषी मानते हुए दंडित किया। न्यायालय ने जनप्रतिनिधियों के मामलों को देखने की जिम्मेदारी भी हर्रैया के थाना प्रभारी को सौंपी थी। न्यायालय में सरकार बनाम विपिन शुक्ल नाम से जनप्रतिनिधि की पत्रावली विचाराधीन है। जो साक्ष्य की कार्यवाही में चल रही है। न्यायालय द्वारा कई बार थानाध्यक्ष हर्रैया को साक्षियों को प्रस्तुत करने के लिए समन भेजा गया, परंतु थानाध्यक्ष ने उदासीनता बरती। किसी भी साक्षी को अदालत में प्रस्तुत नहीं किया गया। जो भी साक्षी आये वह न्यायालय की नोटिस पर आए। उसमें थानाध्यक्ष का योगदान नहीं था, जिससे क्षुब्ध होकर न्यायालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। आरोपी थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद धारा 345 दण्ड प्रक्रिया संहि

बस्ती : पिकौरा शिव गुलाम व दत्तूराय में किया गोदभराई व अन्नप्राशन

चित्र
                                (नीतू सिंह)  बस्ती (उ.प्र.)। बाल विकास परियोजना द्वारा शहर के प्राथमिक विद्यालय पिकौरा शिव गुलाम स्थित प्राथमिक विद्यालय पर महिला गोष्ठी के साथ गोदभराई, अन्नप्राशन कराते हुए हैण्डवाश का महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया गया। गोष्ठी में प्रधानाचार्या एआरपी नीलम पाण्डेय की मौजूदगी में अन्नप्राशन व गोदभराई की रस्म आंगनवाड़ी कार्यकत्री आरती, माधुरी व अर्चना के माध्यम से की गई।  यहां पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। जिसमें अर्चना जी ने पिकौरा शिव गुलाम निवासिनी श्यामसती की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। पिकौरा दत्तूराय में माधुरी ने गोदभराई व आरती ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों का वजन कराया तथा स्केल मीटर पर उनकी लम्बाई नाप कराया। उन्होंने महिलाओं को परिवार नियोजन अपनाने एवं बच्चों के पोषण के प्रति वहां उपस्थित माताओं को जागरूक किया।   इस मौके पर पिकौरा दत्तूराय से आंगनवाड़ी कार्यकत्री नीतू सिंह, रेशमा खातून, मालती देवी, मंजू कुमारी, कविता, नीता देवी और पिकौरा शिव गुलाम से मीरा सोनकर, विजय नन्दिनी, ऊषा पाल, अर्चना शुक्ला एवं उर

बस्ती में 27 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक होगी रामलीला

चित्र
                                 (नीतू सिंह)   बस्ती (उ.प्र.)। लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥ राम का तो अर्थ ही होता है विश्व के प्रत्येक रोम में प्रकाशित होने वाला प्रकाश। तो उसी परम चेतना, परम प्रकाश से प्रार्थना है कि विश्व के कल्याण के लिए विश्व के प्रत्येक रोम में उनका स्फुरण हो, जिससे संसार की प्रत्येक देह अयोध्या हो जाए। अयोध्या अर्थात जिसे युद्ध में जीता ना जा सके। विगत कई दसकों से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम बाधित था, जिसे नये सिरे से श्री रामलीला महोत्सव आयोजन समिति व सनातनधर्म संस्था ने वर्ष 2020 में आरम्भ किया है। इस वर्ष रामलीला के मंचन का यह तीसरा वर्ष है।  मायापति श्रीराम के इस मायावी जगत में अवतरण से लेकर उनके जीवन के बहुत से पलों का मंचन श्री रामलीला महोत्सव बस्ती में देखने को मिलेगा। रामलीला का आयोजन बस्ती क्लब - बस्ती (निकट-एस पी आवास, बस्ती) में दिनांक 27 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2022 ई. तक, सायं- 07.30 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक किया जा रहा है।  आप सपरिवार, इष्ट मित्रों के साथ पधारकर मर्यादा पुरुषोत्तम भग