रजिस्ट्री आफिस के सुरेन्द्र पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त

                           (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय उप निबन्धक बस्ती सदर कार्यालय में तैनात सुरेन्द्र पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री पाण्डेय अत्यंत मिलनसार, मृदुभाषी और नेकदिल व्यक्ति थे। वे सभी के साथ घुल मिलकर रहते थे।


  सुरेन्द्र पाण्डेय रजिस्ट्री आफिस बस्ती सदर में तैनात थे। गत उन्नीस सितम्बर सोमवार की रात उनके घर पर ही उनका स्वर्गवास हो गया। उन्हें पहले से स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या नहीं थी। उनके निधन से विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सभी दु:खी हैं। सुरेन्द्र पाण्डेय के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री का विवाह हो चुका है।
 श्री सुरेन्द्र पाण्डेय के निधन पर उप महानिरीक्षक निर्बन्धन बस्ती आनन्द मिश्र, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन बस्ती मनोज कुमार शुक्ल, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन सिद्धार्थनगर राजेश सिंह, उप निबन्धक बस्ती सदर नवीन सिंह, निबन्धन कार्यालय लखनऊ के सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ सन्तोष पाण्डेय, बस्ती रजिस्ट्री आफिस की मीरा पटेल, कृष्ण कुमार उपाध्याय एडवोकेट, मुख्य निबन्धन लिपिक मो. हसन अंसारी, मुश्ताक, मुजीब, रिजवी, निबन्धन कार्यालय गोरखपुर के बद्री विशाल त्रिपाठी, रजिस्ट्री आफिस इटवा सिद्धार्थनगर के अमित पाण्डेय, डुमरियागंज के वशिष्ठमुनि शुक्ल, रजिस्ट्री आफिस रूधौली के प्रभारी मजीद अहमद, सच्चिदानंद शुक्ल उर्फ डॉक्टर, दिनेश सिंह एडवोकेट, दशरथ और अशोक कुमार सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति एवं परिवार को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर