संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रोटरी क्लब ग्रेटर : नये सत्र की अध्यक्ष होंगी प्रतिभा गोयल, डॉ. वीके वर्मा ने गिनाईं उपलब्धियां

चित्र
                             (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की विशेष सभा में सत्र 2023-24 की अध्यक्ष रोटेरियन प्रतिभा गोयल ने कार्यकारिणी की घोषणा की । इनमें सचिव डॉ शिव प्रकाश भारती, उपाध्यक्ष राम दयाल चौधरी, कोषाध्यक्ष रो.किशन कुमार गोयल, सार्जेंट एट आम्स अनमोल मोदी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ अफजल हुसैन के साथ ही अभिषेक त्रिपाठी, विनय मौर्या, सत्येन्द्र नाथ दुबे, धर्मेन्द्र चौरसिया, डॉ आलोक रंजन वर्मा को निदेशक एवं राजेश्वरी देवी को सह सचिव का दायित्व सौपा गया। इसके साथ ही सत्र 2024-25 के अध्यक्ष के रूप में रो. अशोक कुमार शुक्ला की घोषणा की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुये क्लब अध्यक्ष डॉ वी के वर्मा ने कहा कि रोटरी सेवा का क्षेत्र है और इससे जुड़कर मानव कल्याण के अनेक किये जाते हैं। संचालन चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन किशन कुमार गोयल चेयरमेन कोर कमेटी ने किया। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ श्याम नरायन चौधरी, आदि सदस्य उपास्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री की माता हीराबा के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किय

ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट, खतरे से बाहर ऋषभ पंत, जलकर खत्म हो गई मर्सिडीज

चित्र
                            (बृजवासी शुक्ल)  रुड़की। कार दुर्घटना में घायल 25 साल के क्रिकेटर ऋषभ पंत पहले से बेहतर हैं। मैक्स अस्पताल ने शुक्रवार शाम मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी। अस्पताल ने बताया- पंत की ब्रेन और स्पाइन एमआरआई रिपोर्ट नॉर्मल आई है। शुक्रवार को उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हुई है। दर्द-सूजन के कारण पंत के घुटने और टखने की एमआरआई टाल दी गई है। ये दोनों जांच शनिवार को होंगी। बता दें कि पंत शुक्रवार को सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, झपकी लगने से यह हादसा हुआ। उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंत के एक्सीडेंट पर चिंता जताई।उन्होंने लिखा- क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में घायल होने से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। पीएम ने उनकी मां से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल भी लिया। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। लोग बचाने पहुंचे तो बोले- मैं ऋषभ पंत हूं। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई

पीएम मोदी की मां हीरा बा का निधन

चित्र
                               (बृजवासी शुक्ल)   अहमदाबाद। पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं। हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के एक श्मशान घाट में किया गया. पीएम मोदी और उनके भाइयों ने हीरा बा को मुखाग्नि दी। इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। हीरा बा के निधन के बाद वडनगर में रविवार एक जनवरी को प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। यह सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। वडनगर में मोदी प

लखनऊ में किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा

चित्र
                         (बृजवासी शुक्ल)  लखनऊ। लखनऊ में समिट बिल्डिंग के सामने किन्नरों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो किन्नरों में बहस हो रही है। एक युवक उनको समझाने का प्रयास कर रहा है। इसी बीच एक किन्नर दौड़ते हुए बीच सड़क पर पहुंच जाती है। वह अपने सारे कपड़े उतार देती है। इसके बाद दोनों किन्नर एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारने-पीटने लगते हैं। तीसरी किन्नर बीच बचाव की जगह मारपीट में शामिल हो जाती है। ये देखकर सड़क पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन कोई भी उनको रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ये तीनों किन्नर समिट के बाहर ही घूम-घूमकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ग्राहक के साथ जाने को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हो गया। लोगों ने बताया कि सभी किन्नर शराब के नशे में थे। इसी के चलते उन्होंने आपस में मारपीट की थी। लोगों ने पुलिस को कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने कहा कि पुलिस वहीं पर खड़ी थी, लेकिन उन्होंने रोकने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि आधे घंटे बाद दूसरे किन्नरों ने बीच बचाव

जेल में आवासित बच्चों की सुधि लेने जेल पहुंची सीडब्ल्यूसी की टीम

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने तीन सदस्यीय टीम के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया और वहा पर महिला वंदियो के साथ रह रहे नाबालिग बालक और बालिकाओं का हाल जाना। गौर तलब है कि न्याय पीठ बाल कल्याण समिति नाबालिग बच्चों के देख रेख और संरक्षण का कार्य करती है,इसी क्रम में महिला वंदियों के साथ जिला जेल में अपनी मां के साथ रह रहे नाबालिग बच्चों का समाचार भी समय समय पर लिया जाता है। सीडब्लूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय में जेल में तीन बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। तीनों बच्चों को जेल प्रशासन के द्वारा पास के प्राथमिक विद्यालय में दाखिल कराया गया है। तीनों बच्चों को प्रतिदिन स्कूल लाने और ले जाने की व्यवस्था जेल प्रशासन के द्वारा की गई है। बच्चों ने बताया कि उनके पास कापी तथा पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। सर्दी के नए कपड़ों के बारें में अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि दो दिन में व्यवस्था हो जायेगी। चेयर पर्सन प्रेरक मिश्र ने कहा कि न्याय पीठ बाल कल्याण के ल

25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

चित्र
                               (शैलेन्द्र पाण्डेय)  सोनहा (बस्ती)। स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित रूधौली थाने के हसनी गांव निवासी अब्दुल कलाम पुत्र सई मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ थाना सोनहा मुअसं - 236 / 2022 यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 3 (1) दर्ज है।   पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा उसके ऊपर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा रविंद्र सिंह, उप निरीक्षक मनीष कुमार जायसवाल, हेका. ओमप्रकाश चौरसिया, धनेष दीक्षित, का. लवकुश सिंह एवं संदीप सिंह शामिल रहे।            ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628

डीपीएस पचपेड़िया में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

चित्र
                           (विशाल मोदी)   बस्ती (उ.प्र.)। देलही पब्लिक स्कूल पचपेड़िया में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अमर मणि पाण्डेय और प्रधानाचार्या अर्चना पाण्डेय ने किया। ग्रैण्ड पैरेंट्स डे के रुप में क्रिसमस के मौके पर नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने खूब मजे किये। ग्रेण्ड पैरेंट्स यानि बाबा (दादा) दादी ने बच्चों के साथ अच्छी ज्ञानवर्धक बातें साझा करने के साथ ही बच्चों के साथ खूब एंज्वॉय किया। कार्यक्रम में सांता क्लाज की वेशभूषा में बच्चो ने जिगंल वैल गाने पर नृत्य कर सभी का मनमोह लिया। बच्चों को टाफी चाकलेट और बिस्कुट, चिप्स वितरित किया। डायरेक्टर अमरमणि पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या अर्चना पांडेय ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी कहा कि ईसा मसीह के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और हमेशा जरूरत मंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर रितु, पूजा, अश्वनी राज, अविनाश, रिचिका, लक्ष्मी, आरती मौजूद रहे।         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददात

मूल्य विहीन राजनीति मौत का फंदा : अटल जी की जयंती पर बोले सीएम योगी

चित्र
                            (बृजवासी शुक्ल)  लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज को एक कवि सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी ने कहा था कि मूल्य विहीन राजनीति मौत का फंदा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ का प्रतिनिधित्व आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। रक्षा मंत्री के नेतृत्व में भारत चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। अभी आपने तवांग में देखा भारत ने कैसा जवाब दिया।'' सीएम योगी ने आगे कहा, ''अभी उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और मंत्री विदेश गए थे। दुनिया मे भारत की छवि के बदलने का परिणाम है कि एक यात्रा में सवा 7 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव ले आए। ये श्रद्धेय अटल जी की सोच का परिणाम है। आज इस कन्वेंशन सेंटर के माध्यम से अटल जी को याद किया जा रहा है।'' सीएम ने कहा, ''अटल जी जिस भी पद पर रहे हों, मूल्यों की राजनीति की। अटल जी ने कहा था कि मूल्यविहीन राजनीति मौत का फंदा है। उन्होंने विकास की नई सोच देश के सामने रख दी थी। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना अटल जी की देन थी। जिस संकल्प को अटल जी ने ल

खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बस्ती में किया धान खरीद की समीक्षा

चित्र
                         (विशाल मोदी)  बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया है कि वे राइसमिलों से प्राप्त चावल की उतराई में तेजी लाएं, जिससे कि धान खरीद बढ़ाई जा सके। एक दिवसीय दौरे पर जिले में आए खाद्य आयुक्त ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक किया तथा धान खरीद में आने वाली दिक्कतों की समीक्षा किया। उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने के लिए सभी क्रय एजेंसियों के प्रभारी को अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण करने, किसानों से संवाद स्थापित करने तथा समय से उनका भुगतान खाते में भिजवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दिया है कि किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर दोषी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से भी वार्ता किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं को दूर करने के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।  निरीक्षण के क्रम में उन्होने कृषि उत्पादन मण्डी समिति बस्ती के धान क्रय केन्द्र

बस्ती में सांसद खेल महाकुम्भ : 14 ब्लाकों की एक साथ खबर

चित्र
                           (अजय पाण्डेय)  बस्ती (उ.प्र.)। जिले में ब्लॉक स्तर पर आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के चौथे दिन जनपद के सभी 14 ब्लॉकों में एवं बस्ती नगर में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सांसद हरीश द्विवेदी जी ने बताया कि आज सांसद खेल महाकुंभ 2022 का चौथा दिवस है एवं बस्ती के खिलाड़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं एवं अपनी टीमों जीता कर जिला केंद्र पर प्रतिभाग करने के लिए जगह बना रहे हैं। कप्तानगंज ब्लाक में वॉलीबॉल में संपन्न हुए मैच सीनियर वर्ग में महाराजगंज बनाम कप्तानगंज  विजेता कप्तानगंज 2 कप्तानगंज बनाम श्री राम चौधरी इंटर कालेज  जिसमे 25 /12 का स्कोर कप्तानगंज विजेता 3 जूनियर वर्ग में वालीवाल में पंडित चतुर्भुज तिवारी इंटर कालेज बनाम विहरा इंटर कालेज के बीच मैच हुआ 25/18 पंडित चतुर्भुज तिवारी इंटर कालेज बिजय प्राप्त किया।   4 विसनोहरपुर /कप्तानगंज  25/14 विसनोहर पुर विजेता रहा  5 संतकबीरनगर इंटर कालेज /गंगापुर के बीच गंगापुर विजेता रही  6 श्रीराम नेशनल इंटर कॉलेज कप्तानगंज/भलुहिया  के बीच हुआ  श्रीराम नेशनल इंटर कॉलेज विजेता रहा रेहरवा /पोखरा के बीच हुआ

समारोह पूर्वक मना करमा देवी शैक्षणिक संस्थान का 13वां स्थापना दिवस

चित्र
                            (विशाल मोदी)  बस्ती (उ.प्र.)। करमा देवी शैक्षणिक संस्थान संसारपुर फुटहिया का स्थापना दिवस धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें ओमनी इंटरनेशनल के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत और स्वच्छता अभियान पर नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। संस्थान के कुलमुख पूर्व आईएएस उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के सदस्य ओम नारायण सिंह ने अपने वक्तव्य में संस्थान की उपलब्धियों और उसके स्थापना के विजन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को कैसे और बेहतर किया जा सके उस पर प्रकाश डाला। संस्थान की प्रबन्धक नीता सिंह ने शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए महिलाओं के लिए शिक्षा कितनी आवश्यक है, उन सन्दर्भों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंत्री संजय गंगवार, सांसद हरीश द्विवेदी, जगदम्बिका पाल, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, मण्डलायुक्त राघवेन्द्र मिश्र, डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवा

लखनऊ : सुब्रत राय को गिरफ्तार करने सहारा सिटी पहुंची पुलिस

चित्र
                              (नीतू सिंह)  लखनऊ। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए बिहार की पुलिस यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची है। उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं। आज बिहार की पुलिस सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर लखनऊ आई है। बिहार पुलिस ने सबसे पहले यूपी की पुलिस से संपर्क किया और गिरफ्तारी में मदद मांगी, जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस यहां गोमती नगर में स्थित सहारा शहर के दफ्तर पहुंचीं। पुलिस का कहना है कि सहारा शहर में सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी वारंट को अमल में लाने की कार्रवाई की जा रही है। बिहार के नालंदा जिले की उपभोक्ता न्यायालय (Consumer court) ने सुब्रत रॉय के खिलाफ एनबीडब्ल्यू नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, सहारा बैंकिंग में निवेशक ने नालंदा कंजूमर कोर्ट में सुब्रत रॉय के खिलाफ केस दायर किया था। सम्मन के बावजूद सुब्रत रॉय पेशी पर नहीं पहुंचे तो कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (NBW) नोटिस जारी किया है। इससे पहले अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम लखनऊ पहुंची थी। दतिया जिले की कोतवाली पुलिस सु