रोटरी क्लब ग्रेटर : नये सत्र की अध्यक्ष होंगी प्रतिभा गोयल, डॉ. वीके वर्मा ने गिनाईं उपलब्धियां

 

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की विशेष सभा में सत्र 2023-24 की अध्यक्ष रोटेरियन प्रतिभा गोयल ने कार्यकारिणी की घोषणा की । इनमें सचिव डॉ शिव प्रकाश भारती, उपाध्यक्ष राम दयाल चौधरी, कोषाध्यक्ष रो.किशन कुमार गोयल, सार्जेंट एट आम्स अनमोल मोदी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ अफजल हुसैन के साथ ही अभिषेक त्रिपाठी, विनय मौर्या, सत्येन्द्र नाथ दुबे, धर्मेन्द्र चौरसिया, डॉ आलोक रंजन वर्मा को निदेशक एवं राजेश्वरी देवी को सह सचिव का दायित्व सौपा गया। इसके साथ ही सत्र 2024-25 के अध्यक्ष के रूप में रो. अशोक कुमार शुक्ला की घोषणा की गई।

सभा की अध्यक्षता करते हुये क्लब अध्यक्ष डॉ वी के वर्मा ने कहा कि रोटरी सेवा का क्षेत्र है और इससे जुड़कर मानव कल्याण के अनेक किये जाते हैं। संचालन चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन किशन कुमार गोयल चेयरमेन कोर कमेटी ने किया।
इस अवसर पर रोटेरियन डॉ श्याम नरायन चौधरी, आदि सदस्य उपास्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री की माता हीराबा के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर