लखनऊ में किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा

                        (बृजवासी शुक्ल) 

लखनऊ। लखनऊ में समिट बिल्डिंग के सामने किन्नरों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो किन्नरों में बहस हो रही है। एक युवक उनको समझाने का प्रयास कर रहा है। इसी बीच एक किन्नर दौड़ते हुए बीच सड़क पर पहुंच जाती है। वह अपने सारे कपड़े उतार देती है। इसके बाद दोनों किन्नर एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारने-पीटने लगते हैं। तीसरी किन्नर बीच बचाव की जगह मारपीट में शामिल हो जाती है। ये देखकर सड़क पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन कोई भी उनको रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ये तीनों किन्नर समिट के बाहर ही घूम-घूमकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ग्राहक के साथ जाने को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हो गया। लोगों ने बताया कि सभी किन्नर शराब के नशे में थे। इसी के चलते उन्होंने आपस में मारपीट की थी। लोगों ने पुलिस को कॉल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कुछ लोगों ने कहा कि पुलिस वहीं पर खड़ी थी, लेकिन उन्होंने रोकने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि आधे घंटे बाद दूसरे किन्नरों ने बीच बचाव कर सभी को घर भेजा।
लखनऊ में गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग में रविवार 25 दिसम्‍बर को भी हंगामा हुआ था। यहां क्रिसमस पार्टी के दौरान जय श्रीराम के नारे लगे थे। दरअसल, शराब के नशे में दो गुटों में मारपीट हो गई। बेल्ट से एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें कई लड़के घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को फोन किया गया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक उपद्रवी भाग निकले।
दरअसल, समिट बिल्डिंग की 13वीं फ्लोर पर पार्टी चल रही थी। छुट्‌टी का दिन होने के चलते काफी भीड़ थी। अचानक लड़कों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। स्टॉफ ने लड़कों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माने। लड़कों ने बेल्ट निकाल ली और एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया। यह देखकर एक गुट के लड़कों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। क्रिसमस पार्टी में अचानक जय श्री राम के नारे लगने से लोग चौंक गए। हंगामा बढ़ता देखकर लड़कियों के साथ यहां आए लड़के पार्टी छोड़कर जाने को मजबूर हो गए।
घटना के जो वीडियो सामने आए हैं। इसमें सुरक्षा गार्ड तमाशबीन नजर आ रहे हैं। वह लड़कों को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हालांकि, जब पुलिस की गाड़ी बिल्डिंग के नीचे पहुंचने के बाद उपद्रवी भाग निकले। पुलिस 13 फ्लोर पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही रही थी, तभी फर्स्ट फ्लोर पर भी कुछ और लड़के नशेबाजी में भिड़ गए। हालांकि किसी को पकड़ा नहीं जा सका।
यह पहला मौका नहीं है, जब समिट बिल्डिंग में नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ है। इसके पहले भी यहां विवाद हुआ है। वहां पर चौकी भी खोली गई, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक रविवार रात को पहले BOOM BOX फिर VINTAGE MACHINE में मारपीट हुई। विभूति खंड इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक नशेबाजी में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले उपद्रवी भाग गए थे। मामले की जांच की जा रही है।

                ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर