खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने बस्ती में किया धान खरीद की समीक्षा

                        (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया है कि वे राइसमिलों से प्राप्त चावल की उतराई में तेजी लाएं, जिससे कि धान खरीद बढ़ाई जा सके। एक दिवसीय दौरे पर जिले में आए खाद्य आयुक्त ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक किया तथा धान खरीद में आने वाली दिक्कतों की समीक्षा किया।

उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने के लिए सभी क्रय एजेंसियों के प्रभारी को अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण करने, किसानों से संवाद स्थापित करने तथा समय से उनका भुगतान खाते में भिजवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दिया है कि किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर दोषी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से भी वार्ता किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं को दूर करने के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
 निरीक्षण के क्रम में उन्होने कृषि उत्पादन मण्डी समिति बस्ती के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने भण्डारण केन्द्र तथा एफ.एस.डी. के डीपों का निरीक्षण किया। इस दौरान आरएफसी दुर्गेश प्रसाद, डिप्टी आरएमओ संजय पाण्डेय, एफसीआई, पीसीयू, पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबन्धक उपस्थित रहें। साथ ही सिद्धार्थनगर एवं संतकबीर नगर के डिप्टी आरएमओ उपस्थित रहे।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

 देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं 

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 

 मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर