बस्ती : होम्योपैथिक क्लीनिक पर हुई 670 फ्री हड्डी जांच : डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी ने लगाया हेल्थ कैम्प

                             (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी के गांधी नगर स्थित क्लीनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि लोगों में खानपान की अनियमितता, फास्ट फूड और अन्य बाजारु खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने से पेट की समस्या जहां आम है वहीं मिलावटी तेल, घी, दूध, रिफाइंड आदि खाने से शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है, जिसके कारण हड्डी कमजोर हो जाती है। हड्डी में कैल्शियम, विटामिन डी, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फ्लोराइड की कमी के कारण कमर दर्द, घुटनों में दर्द, सर्वाइकल स्पेन्डोलाइटिस, आस्टियो पोरोसिस जैसी बीमारी आम हो चली है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि प्रोटीन के अधिक सेवन के कारण युरिक एसिड बढ़ना सामान्य बीमारी में शामिल हो गया है।

वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नियमित योग व्यायाम, सुबह शाम टहलना, फाइबर युक्त भोजन प्रचुर मात्रा में प्रयोग करने और विटामिन डी की पूर्ति के लिए नियमित सुबह धूप सेंकना अत्यंत हितकारी होता है। डॉ. त्रिपाठी तथा नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज के समय में सबसे अधिक हड्डी के रोगों से पीड़ित मरीज आते हैं, जिनकी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण ही यह समस्या आम होती जा रही है
होम्योपैथ के युवा चिकित्सक तथा कैम्प संयोजक डा. स्वेतांग त्रिपाठी ने बताया कि आज के इस नि:शुल्क हड्डी जांच शिविर में 670 मरीजों के हड्डी की जांच किया गया तथा उचित परामर्श दिया गया। डॉ. स्वेतांग ने बताया कि भोजन तथा जलपान में फाइबर युक्त भोजन प्रयोग करने का भी परामर्श दिया गया।इस कैंप का आयोजन आर एस भार्गव होम्योपैथिक फार्मास्युटिकल कम्पनी द्वारा आयोजित किया गया।
कैम्प में प्रमुख रूप से महामंत्री भाजपा श्री विवेकानंद मिश्र,पुर्वांचल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुभाष शुक्ल, ब्रजेश सिंह मुन्ना, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, अनुराग शुक्ल, नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुनील मिश्रा,संजीव पांडेय, श्री केश त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी, श्रीमती जानकी मिश्रा, श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती शशिप्रभा त्रिपाठी,‌ श्रीमती पूर्णिमा त्रिपाठी, सलोनी त्रिपाठी, अविरल त्रिपाठी, आरूषि त्रिपाठी, आकाश कशौधन, आकाश पाण्डेय एवं अभिलाष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार