बस्ती में 27 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक होगी रामलीला

 

                              (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.)। लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।

कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥

राम का तो अर्थ ही होता है विश्व के प्रत्येक रोम में प्रकाशित होने वाला प्रकाश। तो उसी परम चेतना, परम प्रकाश से प्रार्थना है कि विश्व के कल्याण के लिए विश्व के प्रत्येक रोम में उनका स्फुरण हो, जिससे संसार की प्रत्येक देह अयोध्या हो जाए। अयोध्या अर्थात जिसे युद्ध में जीता ना जा सके।

विगत कई दसकों से यह सांस्कृतिक कार्यक्रम बाधित था, जिसे नये सिरे से श्री रामलीला महोत्सव आयोजन समिति व सनातनधर्म संस्था ने वर्ष 2020 में आरम्भ किया है। इस वर्ष रामलीला के मंचन का यह तीसरा वर्ष है। 
मायापति श्रीराम के इस मायावी जगत में अवतरण से लेकर उनके जीवन के बहुत से पलों का मंचन श्री रामलीला महोत्सव बस्ती में देखने को मिलेगा। रामलीला का आयोजन बस्ती क्लब - बस्ती (निकट-एस पी आवास, बस्ती) में दिनांक 27 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2022 ई. तक, सायं- 07.30 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक किया जा रहा है। आप सपरिवार, इष्ट मित्रों के साथ पधारकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की सुंदर लीलाओं का दर्शन करें। रामलीला का मंचन सम्वत् 2079 कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि से एकादशी तिथि अर्थात् 27 अक्टूबर 2022 से 4 अक्टूबर 2022 तक होगा।
उक्त जानकारी देते हुए रामलीला महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ता भृगुनाथ त्रिपाठी "पंकज" ने धर्मानुरागी सज्जनों से आग्रह किया है कि यह कार्य प्रभु का कार्य है, इस सन्देश को आगे भेजकर लोगों को स्वयं की तरफ से निमंत्रित करें। यह कार्यक्रम बिना टिकट के पूर्ण रूप से निःशुल्क है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर