मत्स्य राज्य मंत्री ने बस्ती में किया एक लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय

                     (दुर्गेश यादव / अरून सिंह) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अमहट घाट कुआनो नदी पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत नदियों में लुप्त हो रही प्रजातियों रोहू, कतला, नैन के संरक्षण हेतु 01 लाख मत्स्य अंगुलिकाओ का संचय किया।

  उन्होंने इसका लाभ बताते हुए कहा कि मछलियां नदियों में बढ़ रहे जलीय प्रदूषण की रोकथाम में सहायक होती हैं । नदियों में कई मछलियों की प्रजाति रोहू, कतला, नैन कम/लुप्त हो रही हैं। उनका संरक्षण कर मत्स्य संपदा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य नदियों की नीलामी कर राजस्व बढ़ाना है, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को नदियों को ठेके पर देकर उनकी आय में बढ़ोतरी होना तथा सदस्यों को रोजगार भी उपलब्ध कराना है। मछुआ समुदाय को मत्स्य आखेट कर रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं तथा आम जनता को उत्तम कोर्ट के प्रोटीन युक्त आहार की प्राप्ति होती है।

 इस अवसर पर उपनिदेशक बस्ती मंडल बस्ती बृजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा, अवर अभियंता नीरज कुमार श्रीवास्तव, मत्स्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा तथा मछुआरे हनीफ अहमद विश्वनाथ साहनी मत्स्य प्रजनन केन्द्र उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर