प्रेस क्लब बस्ती चुनाव : प्रकाश संरक्षक, विनोद अध्यक्ष, महेन्द्र महामंत्री, सोनू उपाध्यक्ष बने

                        (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। पत्रकारों की संस्था प्रेस क्लब बस्ती का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच आज सम्पन्न हुआ। आज ही वोट पड़े और सायं चार बजे के बाद हुई मतगणना में वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र गुप्ता संरक्षक चुने गए। वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार उपाध्याय अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार तिवारी महामंत्री और अमित कुमार सिंह सोनू उपाध्यक्ष चुने गये। संगठन मंत्री डॉ. वीके वर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश चन्द्र बिन्नू चुने गये। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को कल प्रेस क्लब बस्ती में शपथ दिलाई जाएगी।

  प्रेस क्लब बस्ती के इस चुनाव में सभी पदों पर कड़ा मुकाबला माना रहा था। जिसके चलते पूरा पत्रकार समुदाय रोमांचित था। परिणाम काफी चौंकाने वाले आये हैं। सबसे पहले संरक्षक पद की बात करें इसके लिए केवल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बाबू दिनेश सिंह और प्रकाश चन्द्र गुप्ता। संरक्षक के लिए प्रकाश जी को 65 और दिनेश सिंह को 54 वोट मिले हैं। चुनाव परिणाम आते ही सभी के चेहरे खिल गये। सभी ने एक दूसरे को बधाईयाँ दीं और मिठाइयां बांटी गईं।
अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी थे। विनोद उपाध्याय, सुभाष पाण्डेय और सुदृष्टि। विजयी हुए विनोद उपाध्याय को 111 वोट, सुभाष पाण्डेय को 11 और सुदृष्टि को मात्र दो वोट मिले।
महामंत्री पद के लिए विजयी प्रत्याशी महेन्द्र तिवारी को 58, मनोज यादव को 41 और रमेश मिश्र को चौबीस वोट मिले। 
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से 51 वोट पाकर अमित कुमार सिंह सोनू और 53 वोट पाकर चन्द्र प्रकाश शर्मा विजयी हुए हैं। शेष उपाध्यक्ष प्रत्याशियों में अरूणेश कुमार श्रीवास्तव को 37, मो. अली तबरेज को 30, रचना दूबे को 20, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव को 19, सलामुद्दीन कुरैशी को 16 और लवकुश यादव को सात वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव बिन्नू और मो. शहनवाज आलम थे। राकेश चन्द्र बिन्नू 82 वोट पाकर विजयी घोषित हुए, जबकि मो. शहनवाज आलम को इकतालिस वोट मिले।
प्रेस क्लब बस्ती के चुनाव में संगठन मंत्री पद के लिए डॉ. वी. के. वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार रजनीश त्रिपाठी चुनाव मैदान में थे। इस पद पर 63 वोट पाने वाले वीके वर्मा को विजयी घोषित किया गया है। रजनीश भाई ने इनका जमकर पीछा किया और उनको सम्मानजनक 61 वोट मिले हैं। इसके अतिरिक्त सम्प्रेक्षक पद के लिए वशिष्ठ कुमार पाण्डेय और सन्दीप गोयल चुनाव मैदान में थे। इस पद पर 65 वोट पाने वाले वशिष्ठ कुमार पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया, जबकि सन्दीप गोयल को भी इस पद पर सम्मानजनक 54 वोट मिले।
   (अध्यक्ष पद पर जीत का प्रमाणपत्र लेते विनोद उपाध्याय, प्रदान करते केडी मिश्र व थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गेश पाण्डेय) 
प्रेस क्लब बस्ती में कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए ग्यारह प्रत्याशी संजय विश्वकर्मा, राजेश पांडेय, जीशान हैदर उर्फ शानू, अजय श्रीवास्तव, विपिन त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, आनन्द गुप्ता, इमरान अली, अजय श्रीवास्तव और बीर कुमार त्रिपाठी चुनाव मैदान में थे। इनमें सर्वाधिक 107 वोट पाकर राजेन्द्र कुमार उपाध्याय, 103 वोट पाकर सर्वेश श्रीवास्तव, 101 वोट पाकर बिपिन बिहारी त्रिपाठी, 81 वोट पाकर राघवेन्द्र कुमार मिश्र पट्टू, 80 वोट पाकर राजेश पाण्डेय, 77 वोट पाकर सै. जीशान हैदर रिजवी और 67 वोट पाकर संजय विश्वकर्मा विजयी घोषित हुए। इसके अलावा पराजित प्रत्याशियों में अजय श्रीवास्तव को 66, इमरान अली को 51, आनन्द गुप्ता को 41 और बीर कुमार त्रिपाठी को 35 मतों से संतोष करना पड़ा।
इस चुनाव में पन्द्रह पदों के लिए तैंतीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए ग्यारह प्रत्याशी, सम्प्रेक्षक, संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष के एक - एक पदों के लिए दो - दो प्रत्याशी, महामंत्री के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए सर्वाधिक आठ प्रत्याशी, अध्यक्ष के एक पद के लिए तीन और संरक्षक के एक पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार