बस्ती मण्डल के तीनों जिलों का चुनाव परिणाम : विस. चुनाव 2022

 

                        (विशाल मोदी)

बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती मण्डल के तीन जिलों की सभी 13 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ गये हैं। बस्ती जिले की पांच सीटों में से चार पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा कर लिया है। एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

सिद्धार्थनगर की पांच सीटों में से एक पर अपना दल, दो पर भारतीय जनता पार्टी और दो सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। यहां इटवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय चुनाव जीत गये हैं। ये सपा के सपा के प्रत्याशी थे। संतकबीरनगर की तीनों सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।

  (ऊपर दूधराम, बगल में राजेन्द्र चौधरी, नीचे लाल गमछे में महेन्द्र यादव और लाल टोपी में कवीन्द्र चौधरी 'अतुल') 

बस्ती मण्डल के बस्ती जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। बस्ती सदर, महादेवा, रूधौली, कप्तानगंज और हर्रैया। यहां बस्ती सदर में समाजवादी पार्टी के महेन्द्र नाथ यादव, महादेवा से सपा के दूधराम, रूधौली से सपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज से सपा के ही कवीन्द्र चौधरी अतुल और हर्रैया से भारतीय जनता पार्टी के अजय सिंह चुनाव जीत गये हैं। अजय सिंह लगातार दूसरी बार विधायक चुने गये हैं। बाकी चार सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव हार गये हैं। पिछले विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में जिले की पांचों सीटों भाजपा को जीत हासिल हुई थी। कप्तानगंज से विधायक बने कवीन्द्र 2012 की मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी के बेटे हैं।

             (अजय सिंह - भाजपा विधायक हर्रैया, बस्ती) 
संत कबीर नगर संवाददाता रीतेश श्रीवास्तव ने खबर दी है कि जिले में में तीन विधानसभा सीटें हैं। खलीलाबाद, मेहदावल और धनघटा। यहां तीनों सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। मेंहदावल से भाजपा के अनिल तिवारी, खलीलाबाद से अंकुर राज तिवारी और धनघटा से गणेश चौहान चुनाव जीत गये हैं। पिछली बार वर्ष 2017 में धनघटा से भाजपा के ही श्रीराम चौहान चुनाव जीते थे और प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए थे। इस बार पार्टी ने इन्हें गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। ये इस बार भी चुनाव जीत गये हैं।
                            (श्रीराम चौहान) 
इसी तरह सिद्धार्थनगर जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। शोहरतगढ़, कपिलवस्तु, बांसी, इटवा और डुमरियागंज। यहां शोहरतगढ़ में अपना दल के विनय वर्मा ने जीत दर्ज की। कपिलवस्तु में भारतीय जनता पार्टी के श्यामधनी राही ने और बांसी में भाजपा के ही जयप्रताप सिंह ने जीत हासिल की है।
                         (माता प्रसाद पाण्डेय) 
इटवा में समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पांडेय, और डुमरियागंज में सपा की ही सैयदा खातून ने जीत दर्ज की है। बता दें कि माता प्रसाद पााण्डेय वर्ष 2012 में बनी समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार में विधाानसभ अध्यक्ष रहेे। ये 2017 की भाजपा लहर में चुनाव हार गये थे। 2017 में यहां से डॉ. सतीश द्विवेदी चुनाव जीते थे और योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री बनाए गए थे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर