बस्ती जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 57. 22 फीसदी वोट पड़े : डॉ. सर्वेष्ट के बूथ मूड़घाट ने बनाया रिकार्ड

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के आज यहां सम्पन्न हुए मतदान में पूरे में कुल मिलाकर 57. 22 प्रतिशत मतदान हुआ। डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट की बुलावा टोली ने कमाल कर दिखाया। यहां मूड़घाट के बूथ सं. 131 पर जिले में सबसे अधिक मूड़घाट के बूथ संख्या 131 पर 73.16 प्रतिशत मत पड़े। इस बूथ पर कुल 831 में से 608 मत पड़े। यहां के प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र अपने रचनात्मक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हैं।

        (मतदान केंद्रों का निरीक्षण करतीं डीएम सौम्या अग्रवाल) 
  बस्ती जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। सायं छ: बजे मतदान सम्पन्न होने पर पूरे जिले का कुल प्रतिशत 57. 22 रहा। जिले के 307 विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में 56. 18 प्रतिशत, 308 कप्तानगंज में 58. 38 प्रतिशत, 309 रूधौली में 55.23 प्रतिशत, 310 बस्ती सदर में 57. 84 प्रतिशत तथा 311 महादेवा में 58. 49 प्रतिशत मत पड़े।
            (मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने किया मतदान) 
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जिले में मतदान शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मण्डलायुक्त गोविंद राजू एन एस, आईजी राजेश मोदक डी राव, जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने इसके लिए मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारियों - कर्मचारियों को बधाई दिया।
(डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव व एसपी की पत्नी डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने बस्ती में मतदान किया)
 मण्डलायुक्त गोविंद राजू एन एस, जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, उनकी पत्नी आकांक्षा गुप्ता, स्वीप आईकान डा. श्रेया ने किसान इण्टर कालेज पहुंचकर मतदान किया।
  मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने बस्ती सदर के सेक्टर 14 पुर्सिया में बूथ संख्या 482, 483, 484 का निरीक्षण किया। यहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि सेक्टर में शान्तिपूर्ण मतदान जारी है।
(गांधी कला भवन नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा वृद्धजनों को मतदान में सहयोग करते हुए) 
 जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट स्थित वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने पण्डूलघाट बैरियर, कप्तानगंज, इंग्लिस मीडियम स्कूल दुबौलिया, प्राथमिक विद्यालय दुबौलिया, प्राथमिक विद्यालय महरीपुर, रामेन्द्र विक्रम कृषि इण्टर कालेज अठदमा पर स्थापित बूथों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने प्राथमिक विद्यालय मुजेहना, साऊंघाट तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मडवानगर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
    (स्काउट गाइड द्वारा वृद्ध को मतदान हेतु सहयोग करते हुए) 
जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति तथा स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया तथा जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के बूथों पर स्वीप टीम के आशीष श्रीवास्तव एसआरजी, कुलदीप सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त हिना खातून, रूबी आदि सदस्य पहुंच कर लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया।
 उन्होंने ओरीजोत, गांधीनगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, मरवटिया खास हथियागढ़, पुर्सियां, बेलभरिया, पकरी अधीन, मझौआ जगत, पड़िया खास सहित तमाम मतदेय स्थल पर सहभागिता किया तथा खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला ने स्वीप टीम को पुर्सिया तथा बेलभरिया पर बने आकर्षक बूथ को दिखाया। 
          ➖    ➖     ➖    ➖    ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश