कैलाश नाथ दूबे बने भारत विकास परिषद के वशिष्ठ शाखा अध्यक्ष, समारोह पूर्वक हुआ दायित्व ग्रहण : पंकज त्रिपाठी सचिव व अनुराग शुक्ल वित्त सचिव बने

                    (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.)। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा बस्ती की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मालवीय रोड स्थित मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कैलाश नाथ दूबे ने अध्यक्ष, भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज' सचिव और अनुराग शुक्ल ने वित्त सचिव का दायित्व ग्रहण किया। भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष प्रांतीय अध्यक्ष आरपी शुक्ल और प्रांतीय महासचिव मधुसूदन पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष ने अध्यक्ष के रूप में कैलाश नाथ दुबे, सचिव भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज' एवं वित्त सचिव अनुराग शुक्ल को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप डॉ. डीके गुप्ता ने अपना पदभार कैलाश नाथ दूबे को सौंपते हुए उन्हें बधाई दिया। तत्पश्चात तत्कालीन अध्यक्ष ने शेष कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजमाता आशिमा सिंह उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भारत विकास परिषद के सामाजिक सरोकारों द्वारा की जा रही सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए नई कार्यकारिणी को भावी वर्ष के लिए शुभकामनाएं दिया। सचिव पंकज त्रिपाठी ने पिछले वर्ष की गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत कर आगामी सत्र की कार्य योजना प्रस्तुत किया। अध्य्क्ष कैलाश नाथ दूबे ने बताया कि बस्ती में विगत 3 वर्षों का भारत विकास परिषद द्वारा जो सामाजिक सरोकारों पर कार्य किया गया है उसमें नई चेतना नई टीम के साथ और बढ़ चढ़कर नई उत्साह के साथ कार्य किया जाएगा । नई कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण में संगठन सचिव शैल शुक्ला, सह सचिव सीए अभिषेक मणि त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख ऐश्वर्य मणि त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी मोहित पांडे, महिला संयोजिका शिवा त्रिपाठी, सह महिला संयोजिका संगीता यादव, उपाध्यक्ष सेवा डॉ. रोहन, उपाध्यक्ष संपर्क आशीष श्रीवास्तव, भारत को जानो गोपाल त्रिपाठी, समूह गान रंजना अग्रहरि, सह प्रभारी प्रियंका सिंह, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कंचनमाला त्रिपाठी ने दायित्व ग्रहण किया।
भारत विकास परिषद ने नौ विविध क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने के लिए कर्म योगी सम्मान से सम्मानित किया जिसमें उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट, मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट, अभिषेक मिश्र, डॉ. पुष्पलता मिश्रा, तनीषा सिंह, राजेश आर्य, रामविलास गुप्ता, अमर सिंह, सुषमा पांडेय को खेल, पत्रकारिता, शिक्षा जगत, चिकित्सा जगत, संगीत एवं संस्कृति समाज सेवा, जैविक कृषि और दिव्यांगजन के क्षेत्र में विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्नल के सी मिश्र, डॉ. निधि गुप्ता, संजय सिंह, राम विनय पांडेय, नीलम सिंह, सत्या पांडेय एवं वैशाली सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार