धनघटा में वकीलों ने इसरो की बधाई, बांटी मिठाईयां

                 (अर्जुन सिंह)

 धनघटा (संतकबीरनगर)। भारत ने चांद पर दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करके पूरी दुनिया में अपना डंका बजा दिया है। इसके लिए इसरो के सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है। ये बातें तहसील बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष शान्ता श्रीवास्तव ने कहीं। इस मौके पर पूरे तहसील में मिठाईयां बांटी गईं और एक दूसरे को बधाईयां देते हुए खुशियां साझा की गईं।

 अधिवक्ताओं ने चन्द्रयान - 3 के सफल लैंडिंग पर इसरो प्रमुख और सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए पीएम मोदी को भी बधाईयां दीं। पूर्व अध्यक्ष शान्ता श्रीवास्तव ने कहा कि देश के मजबूत शीर्ष नेतृत्व द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा चन्द्रयान - 3 के मिशन को सफल बनाने के लिए जिस प्रकार का सहयोग प्रदान किया गया है, वह अतुलनीय है।
उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चांद पर तिरंगा गाड़कर विश्व में देश का नाम बुलंदी पर पहुंचाया है। वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर देश की 140 करोड़ जनता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस मौके पर रवि शंकर पाण्डेय, दिग्विजय चौहान, मिठाई लाल, पवन त्रिपाठी, शिव नरायन, संतोष अग्रहरि, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुएब अहमद, नसीम अहमद, शहजादा जावेद, दूधनाथ सिंह, बसंती देवी, दिलशेर, राकेश श्रीवास्तव एवं सच्चिदानंद श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत