धार्मिक यात्राओं पर जेहादी हमले बर्दाश्त नहीं करेगा बजरंग दल : विनय - विभाग संगठन मंत्री

 

               (विशाल मोदी)

 मेवात के ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुवे जेहादी हमले के विरोध में बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन

बस्ती (उ. प्र.)। मेवात हरियाणा के नूह में बजरंग दल द्वारा आयोजित ब्रजमंडल यात्रा के दौरान जिहादियों के द्वारा हुए हमले के विरोध में बजरंग दल के आवाहन पर पूरे देश में आज के दिन विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बस्ती जनपद के विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने भी अपना विरोध प्रदर्शन किया।

बजरंग दल द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ और उसके बाद वहां से पैदल भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के साथ सभी कार्यकर्ता कंपनी बाग चौराहे पर आकर आतंकवाद विरोधी प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया और अपना विरोध दर्ज किया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री कुंवर नागेंद्र ने कहा कि इस प्रकार की जिहादी मानसिकता का हम विरोध करते हैं और पूरे देश में धार्मिक यात्राओं पर होने वाले किसी भी हमले का हम सब बर्दाश्त नहीं करेंगे।हिंदू आज एकत्रित हो रहा है अगर हमारे किसी हिंदू परिवार पर पूरे देश में कहीं पर भी आंच आएगी तो उसका विरोध पूरे देश में किया जाएगा जो घटना नूह में हुई है उसकी पुनरावृत्ति ना हो इसलिए आज पूरे देश में बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, प्रांत मंत्री नागेंद्र, विभाग संगठन मंत्री विनय, जिला उपाध्यक्ष सुनीत पाण्डेय, जिला मंत्री प्रमोद पाण्डेय, जिला सह मंत्री महेंद्र शंकर, जिला संयोजक बजरंग दल मनमोहन तिवारी, जिला सहसंयोजक अमित श्रीवास्तव एवं मनीष सिंह, नगर अध्यक्ष कविश, नगर सह मंत्री बृजेश, नीरज, सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रविंद्र कश्यप, प्रमोद गुप्ता एवं सतीश सोनकर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

      ➖   ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत