5000 बच्चों के बीच हुई भारत को जानो प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण सम्पन्न

                          (बृजवासी शुक्ल)

 बस्ती (उ.प्र.)। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा जिले के 26 विद्यालयों के 5000 बच्चों के बीच भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके परिणाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती के सभागार में आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लाइव कॉम्पटीशन के माध्यम से जिला स्तरीय स्थान का निर्धारण किया गया जिसका समन्वय डॉ. सत्या मिश्रा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान अंकुर सिंह ( राम कुमार विक्रम सिंह हर्रैया ), द्वितीय स्थान गौरी गुप्ता ( यूनिक साइंस अकेडमी , बस्ती) एवं तृतीय स्थान आशुतोष तिवारी (राम कुमार विक्रम सिंह हर्रैया) ने प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सलोनी (आनंद इंटर कॉलेज बेलहरा) , द्वितीय स्थान पर मोनी यादव ( श्री बाबू राम सिंह मझौवा जगत) एवं तृतीय स्थान शिखा (दुर्गावती पब्लिक स्कूल निपनिया) ने प्राप्त किया । इसके साथ विद्यालय स्तर पर चयनित 135 छात्र छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
संस्था अध्यक्ष डॉ. डी. के. गुप्ता ने कहा की संस्था द्वारा जिले की ये अब तक कि सबसे बड़ी परीक्षा है इसके माध्यम से बच्चों का बौद्धिक विकास हो सकेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्त संगठन मंत्री मधुसूदन पाण्डेय, प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ0 दंपति सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता, मुख्य परीक्षा नियंत्रक एवं समन्वयक डॉ. ज्ञान प्रकाश ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं एवं बच्चों को भारत के विषय में अधिक से अधिक जानने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन अनुराग शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. निधि गुप्ता, योगेश शुक्ल,डॉ. पी. एन. सिंह, विनीत गुप्ता, डॉ. रमा शर्मा, नीलम सिंह, पुष्प लता पाण्डेय, संगीता यादव, डॉ. संजय द्विवेदी, रो. विवेक वर्मा, रो. ऋषभ राज, रो. डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, रो. दिलीप गुप्ता, संतोष मिश्रा, विवेक चौधरी, एवं अजय, विमल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर