दीपावली के मद्देनजर मनीष जायसवाल की धुआंधार पुलिसिंग शुरु, जनता खुश

 

                           (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती)। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक प्रकाश पर्व दीपावली को उत्साह पूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहरा चौकी के नवागत चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने कमर कस ली है। दीपावली से ठीक पहले ही हुए स्थानान्तरण में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने श्री जायसवाल को असनहरा चौकी प्रभारी बनाया है। मनीष जायसवाल इसके पहले शहर की प्रमुख पुलिस चौकी गांधी नगर के प्रभारी थे और वहां बहुत सराहनीय कार्य किये हैं। असनहरा आते ही प्रभारी हर छोटी बड़ी चीज पर बारीकी से ध्यान रखते हुए काम करना शुरु कर दिया है। दीपावली के मद्देनजर पैदल गश्त, और होटल - ढाबा चेकिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है।

जिले के सोनहा थाने का असनहरा क्षेत्र दो जिलों बस्ती - सिद्धार्थ नगर का सीमावर्ती इलाका है। जिसके कारण यह चौकी क्षेत्र महत्वपूर्ण है और संवेदनशील भी। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल लगातार पूरे चौकी क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हालांकि ऐन त्योहार में ट्रांसफर और नई जिम्मेदारी से थोड़ी परेशानी होना स्वाभाविक है, परन्तु इनकी लगन और दृढ़ता से पूरे क्षेत्र में अमन चैन कायम है।

  मनीष जायसवाल ने बताया कि असनहरा पुलिस चौकी बस्ती - सिद्धार्थ नगर का सीमा क्षेत्र है और इस चौकी की सीमा के बाद डुमरियागंज सिद्धार्थनगर की सीमा शुरु हो जाती है। दीपावली प्रमुख पर्व है और हर हाल में जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम रहना पुलिस की जिम्मेदारी है। श्री जायसवाल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र सहित पूरे एरिया की बाजारों कस्बों पर पैनी नजर रखते हुए लगातार गश्त की जा रही है। होटल एवं ढाबों के साथ साथ हर भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

  उन्होंने कहा कि लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन पूरे मनोयोग से बेहतर कार्य करने का अवसर मिल रहा है। उनकी कार्य शैली से स्वच्छ और निष्पक्ष कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मनीष जायसवाल ने कहा कि हर हाल में जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। आम जनता के बीच बने रहते हुए सुरक्षा का एहसास कराना पुलिसिंग मुख्य हिस्सा है।
नये चौकी इंचार्ज की धुआंधार पुलिसिंग से जनता प्रसन्न है और सुरक्षा की भावना का विकास हो रहा है। जनता की राय में पुलिस को ऐसे ही कार्य करना चाहिए। जब पुलिस समाज के सम्भ्रांत लोगों के बीच अपनी अच्छी छाप छोड़ने लगे, तो अराजक तत्व खुद ब खुद या तो शान्त हो जाते हैं या पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं। मनीष जायसवाल का मिलनसार व्यक्तित्व लोगों को अच्छा लग रहा है। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर