यूरो किड्स और डीपीएस पचपेड़िया में समर कैम्प की धूम, मस्ती में सराबोर हो रहे बच्चे

                  (नीतू सिंह)

बस्ती (उ. प्र.)। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था यूरो किड्स पचपेड़िया बस्ती में बच्चों की मस्ती की पाठशाला संचालित हो रही है। यहां का समर कैम्प बच्चों के मेले जैसा है। इसे हम कह सकते कि मेले में स्कूल। बच्चों को अतिरिक्त दबाव से मुक्त रखना ही प्ले वे और यूरो किड्स का मुख्य उद्देश्य है। ये बातें यूरो किड्स व डीपीएस की प्रिंसिपल अर्चना पाण्डेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि यही वातावरण बच्चों के अधिकतर शैक्षणिक सत्र का हिस्सा बने। क्योंकि मेरा मकसद है कि बच्चों के कोमल दिमाग पर किसी तरह का बोझ ना रहे। खेलते हुए पढ़ाई करके खुश होने वाले बच्चे आगे चलकर पूरी ऊर्जा से खुद अपना विकास करने में सक्षम हो जाते हैं।

   यूरो किड्स और देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पंचपेडिया रोड निकट अर्चना हॉस्पिटल बस्ती के प्रबन्धक अमरमणि पाण्डेय ने विद्यालय में मां सरस्वती के चित्र पर ज्योति प्रज्ज्वलन एवं पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
        (अर्चना पाण्डेय - प्रिंसिपल)

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना पाण्डेय ने ग्रीष्मकालीन शिविर की सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कहा कि छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी मनोरंजन का समय होता है।

हम अपने विद्यालय में इस शिविर का आयोजन करके बच्चों के मनोरंजन के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इनमें डांस (हैरी शर्मा), मार्शल आर्ट (ताइक्वांडो प्रशिक्षक विनीत गुप्ता),  क्राफ्ट (लक्ष्मी वर्मा ), साइंस स्पार्क (सिदरा फातिमा), रिसाइकिलिंग(दिव्या जायसवाल), क्ले आर्ट (पूजा शुक्ला) फ्लेमलेश कुकिंग (प्रिया,अंकिता ) और कई तरह के खेल (सुमन, श्वेता),  हार्श राइडिंग, पूल पार्टी (आराध्या, संस्कृति), पपेट शो, रिडिल (संजू सिंह) को शामिल किया गया। इस कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से संचालित करने में विद्यालय की शिक्षिका दिव्या पाठक, नीलम चौधरी, ऋचिका सिंह, अवनि, काव्या, अविनाश पाण्डेय, राम आशीष, के.वी.सर एवं मनोज सर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व प्रबन्धक अमर मणि पाण्डेय ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकताओं में है। हर बच्चे के अन्दर पूरा हौसला और निश्चिंत हंसी के आगे बढ़ते देखना कितना अच्छा लगता है, यह यहां आकर देखा जा सकता है। श्री पाण्डेय ने शहर के और जनपद के सुधी वरिष्ठ जनों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और साहित्यकारों को आमंत्रित किया है कि यहां समर कैम्प में पधार कर अवलोकन करें। जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन और विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन हो सके।

        ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार