2014 में भाजपा की लहर, 19 में आंधी और अब सुनामी है - केशव प्रसाद मौर्या

पिछले 10 सालो में बस्ती ने ऐसी छलांग लगाई की देश के अन्य सांसद हरीश द्विवेदी से लेते है प्रेरणा - केशव प्रसाद मौर्या

                (नीतू सिंह)

बस्ती (उ. प्र.)। कप्तानगंज विधानसभा के शिवपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी गठबंधन में शामिल सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने न आने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव माफिया मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने चले गए। उन्होंने कहा कि सपा अपराध और भ्रष्टाचार पैदा करने की फैक्टरी है, जबकि हमने फैक्टरियां लगाकर युवाओं को रोजगार दिए। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आए उपमुख्यमंत्री ने मंच पर आने के बाद हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीति बांटकर राज करने की है। सपा समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई तो कुछ लोगों को टिकट देकर हमारे परिवार को बांटने की कोशिश की है। 2014 में लहर 2019 में अंधी तो 2024 में सुनामी है मोदी के नाम की।

 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर सपा, बसपा और कांग्रेस रही। केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा

  आईसीयू में है बसपा, कांग्रेस व सपा

केशव प्रसाद ने आगे कहा कि सपा अपराधियों, गुंडा, दंगाइयों और भ्रष्टाचार को पैदा करने की फैक्टरी है। वह ऐसी फैक्टरी चलाते हैं, जहां कट्टा और बम बनाने का काम होता है, जबकि भाजपा बड़ी फैक्टरी लगाकर रोजगार देती है। बसपा, कांग्रेस और सपा आईसीयू में पड़े हैं। इन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ और कांग्रेस कालियानाथ है। ये तीनों प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटाने का सपना देख रहे हैं। सपने में देख रहे कि तोड़फोड़ कर सरकार बना लेंगे तो राममंदिर की जमीन पर बाबरी मस्जिद बना देंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सपा ने निमंत्रण ठुकरा दिया। किसी ने राम को काल्पनिक बताया तो किसी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। जो प्राण - प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा सकते हैं, वे मुस्लिम तुष्टीकरण कर अपनी पार्टी का नाम मुस्लिम लीग रख लें।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव देश को सौ साल आगे लेकर जाने वाला है। विकसित भारत बनेगा तो देश तरक्की करेगा। यही मोदी की गारंटी है। बोले-भारत को अमेरिका से पहले विकसित होना चाहिए था, लेकिन पूर्व की सरकारों को कुर्सी से प्रेम था। उन्हें जनता से मोह नहीं था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, संयोजक दुष्यंत विक्रम सिंह, सुखराम गौड़, विपिन शुक्ल, प्रमोद कुमार गिल्लम चौधरी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, राना नागेश प्रताप सिंह, विवेक चौधरी, उमाशंकर पटवा, सेतभान राय, केडी चौधरी, वरुण पाण्डेय, विजय गुप्ता, सिंकू सिंह, गौरव मणि त्रिपाठी, मनोज पाठक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

       ➖   ➖   ➖  ➖  ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार