पं. दुर्गेश दूबे और राजेश श्रीवास्तव का निधन : शोक की लहर

            (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। जनपद में आज दो बुद्धिजीवियों पं. दुर्गेश दूबे और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव का निधन हो गया। इन दोनों विभूतियों के निधन से समूचे जिले के लोग मर्माहत हैं। शोक की लहर व्याप्त है। इनके निधन से दो अधिवक्ता परिवारों की अपूरणीय क्षति हुई है।

             (पं. दुर्गेश दूबे)

पं. दुर्गेश दूबे स्थानीय महरीखावां निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता पं. देव नरायन दूबे के पुत्र थे। इनका पूर्व में ही निधन हो चुका है। अपने पिता की तरह दुर्गेश जी भी सामाजिक सरोकारों के धनी व्यक्ति थे। दुर्गेश दूबे कभी भी नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करते थे। ये समाज में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। ये करीब 40 वर्ष के थे। दुर्गेश दूबे का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा था। आज लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दुर्गेश भाई ने आज दुनिया को अलविदा कहा और सदा के लिए अनन्त में विलीन हो गये। ये सत्य के लिए न्योछावर होने वालों में से एक थे। ये अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्रियां और पत्नी सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये। तारकेश्वर टाईम्स परिवार उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

       (राजेश श्रीवास्तव - वरिष्ठ अधिवक्ता)

जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव का भी आज ही देहांत हो गया। ये स्थानीय पिकौरा बक्श रंजीत चौराहा के निवासी थे। इनके पुत्र डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक हैं। राजेश जी वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ ही समाज के प्रति अपनी प्रखर विचारधारा रखते थे। ये शहर के नामचीन लोगों में शुमार थे। हाल ही में इनके करीबी मित्र वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार श्रीवास्तव का निधन हुआ था। उनके निधन पर राजेश जी काफी शोक संतप्त थे। ये सामाजिक सरोकारों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। इनके एक भाई अवनीश श्रीवास्तव पत्रकार थे, जिनकी हत्या हो गई थी। छोटा भाई मनीष दिल्ली में कृषि वैज्ञानिक है।

 शोक संतप्त सुधी जनों ने पं. दुर्गेश दूबे और राजेश श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वरिष्ठ पत्रकार आमोद उपाध्याय ने सामाजिक एकता और भाईचारे को समर्पित विभूतियों को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री दूबे विधायिका, कार्यपालिका, और पत्रकारिता की निष्पक्ष समीक्षा करते थे और बड़ी बेबाकी के साथ अपनी बात रखते थे। श्री हरि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय और संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्त ने कहा कि दुर्गेश दूबे निष्पक्ष और निर्भीक व्यक्ति थे। अब उनकी स्मृतियां ही हमारी धरोहर हैं। वरिष्ठ पत्रकार राकेश चन्द्र बिन्नू, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार उपाध्याय एवं अमित कुमार उपाध्याय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि श्री दुर्गेश दूबे जी हमारे पारिवारिक मित्र थे। वे समाज में हर चीज को बड़े ही तटस्थ भाव देखते थे और सभी विषयों पर अपनी निर्भीक राय रखते थे। इन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

दुर्गेश दूबे और राजेश श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता पं. श्याम प्रकाश शर्मा, चिन्तामणि पाण्डेय,सन्तराम चौधरी, राम प्रसाद चौरसिया, संतोष श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, सोम प्रकाश पाण्डेय, संतोष दूबे, कैलाश नाथ यादव, संजय श्रीवास्तव, सतीश सोनकर, राम प्रसन्न मिश्र, कौशल किशोर श्रीवास्तव, राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, जगदीश शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार पुनीत ओझा, प्रेस क्लब महामंत्री महेंद्र त्रिपाठी, संदीप गोयल, रजनीश त्रिपाठी, अमर मणि पाण्डेय, राकेश गिरि, राघवेन्द्र सिंह शूटर, देवेन्द्र पाण्डेय, संजय राय, अंकुर श्रीवास्तव, जय प्रकाश उपाध्याय, विशाल मोदी, नीतू सिंह, बृजवासी शुक्ल, राघवेन्द्र शुक्ल, संदीप शुक्ल, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रशांत द्विवेदी, दिनेश सिंह, सुरेश कुमार सिंह गौतम, चन्द्र प्रकाश शर्मा, राहुल पटेल, बबुन्दर यादव, जयंत कुमार मिश्र, राधेश्याम दूबे, आनन्द गुप्ता,  शिवराज सिंह, राजेश पाण्डेय, गणेश सोनी, अशोक श्रीवास्तव, प्रमोद शाह, राजेन्द्र उपाध्याय, कपीश मिश्र, अर्जुन गिरोत्रा, हिमांशु वैश्य, अजीत सिंह विक्की, राकेश तिवारी, नीलम पाण्डेय, घनश्याम मौर्य, लवकुश सिंह, राघवेन्द्र सिंह 'कमलेश', दिनेश मिश्र, पारस नाथ मौर्य, सुरेन्द्र पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, अर्जुन सिंह, तबरेज आलम, सज्जाद रिजवी, धन्नजय श्रीवास्तव, अमर वर्मा, शिव प्रकाश गौड़ एवं राजेश शर्मा आदि प्रमुख हैं। 

बुद्धिजीवियों और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों ने भी गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। जय पूर्वांचल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुभाष शुक्ल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष सूर्य कुमार शुक्ल, वशिष्ठ कैरियर इन्स्टीट्यूट आवास विकास के संचालक ई. शोभित शुक्ल, अभा. उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री जयेश सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह मुन्ना, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, न्यू आदर्श हास्पिटल के विजय प्रकाश मिश्र, डॉ. वीके वर्मा, रो. राम विनय पाण्डेय, आनन्द राजपाल, अनूप करें, भाजपा नेता खादिम हुसैन, विनय सिंह राजपूत, दुर्गेश यादव और रवि चौधरी सहित तमाम लोगों ने दुर्गेश दूबे एवं राजेश श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

        ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार