मास्क न लगाने वालों को सबक है बीजेपी विधायक की मौत

  

                      (विशाल मोदी) 

BJP विधायक ने कहा था- कोरोना तो खत्म हो गया; संक्रमण ने उनकी जान ले ली, 24 घंटे तक ICU भी नहीं मिला था

लखनऊ। कोरोना को लेकर लापरवाही या इसे हल्के में लेना जानलेवा हो सकता है। यह सबक UP के बरेली में नवाबगंज विधानसभा सीट से BJP विधायक रहे केसर सिंह गंगवार की मौत के मामले से लिया जा सकता है। केसर सिंह की कोरोना संक्रमण की वजह से 28 अप्रैल को मौत हो गई। 

उनकी मौत के बाद एक न्यूज चैनल का वीडियो सामने आया है। वीडियो उस वक्त का है जब केसर सिंह विधानसभा पहुंचे थे। रिपोर्टर ने विधायक से पूछा कि कोरोना काल है और आपने मास्क भी नहीं लगा रखा है? जवाब में विधायक ने कहा था कि मास्क... अब कोविड खत्म हो गया है। अब कोविड कहां रखा है ? ऐसा कहकर वे मोबाइल पर बात करते हुए आगे निकल गए।
           24 घंटे नहीं मिला था ICU

केसर सिंह गंगवार की हालत अचानक बिगड़ने पर 10 अप्रैल को उन्हें बरेली के राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन का आरोप है कि केसर सिंह को 24 घंटे तक एक ICU बेड नहीं मिल पाया था। इसलिए उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान 2 दिन पहले केसर सिंह ने दम तोड़ दिया।

         ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर