लोटस अस्पताल में मरीज के परिजनों ने काटा बवाल, तोड़फोड़ : सुरक्षा कर्मी घायल, एफआईआर

                       (घनश्याम मौर्य) 

आगरा। जिले के दीवानी चौराहा स्थित लोटस अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक मरीज की मौत की अफवाह से बवाल हो गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तीमारदारों ने कर्मचारियों के रोकने पर मारपीट कर दी। हॉस्पिटल में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। आईसीयू वार्ड के शीशे तहस - नहस कर दिए। 

घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। उससे पहले ही आरोपी भाग निकले। मामले में थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। न्यू आगरा क्षेत्र स्थित अबुल उलाह दरगाह के पास मोहल्ले में रहने वाले इरफान को सेप्टीसीमिया की समस्या थी। परिजनों ने उन्हें दीवानी स्थित लोटस अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर को मरीज के मरने की अफवाह फैल गई। इस पर परिजन भड़क गए। देखें वीडियो - https://youtu.be/Waqvb1IcLDc

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में फर्नीचर उठाकर फेंकने शुरू कर दिए। तोड़फोड़ शुरू कर दी। आईसीयू के शीशे भी तहस-नहस कर दिए। एक महिला सुरक्षाकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर रॉड से हमला बोल दिया। वह घायल हो गई। कई लोगों ने उसकी पिटाई लगाई, जिससे वह बेहोश भी हो गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। 

घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। घटना के संबंध में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को चिन्हित करके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर