मई में दो चक्रों में होगा खाद्यान्न वितरण

  

                       (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.) । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत मई माह में दो चक्रों में खाद्यान्‍न का वितरण किया जाएगा। प्रथम चक्र में नियमित वितरण व द्वितीय चक्र में पी.एम.जी.के.वाई. योजनान्‍तर्गत नि:शुल्‍क वितरण किया जाएगा।

  जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि इस बार मई माह में 02 चक्रों में खाद्यान्‍न का वितरण कराया जायेगा। प्रथम चक्र में 05 मई से 14 मई तक नियमित वितरण कराया जायेगा। इसमें अन्‍त्‍योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 20 किग्रा गेंहू व 15 किग्रा चावल तथा पात्र गृहस्‍थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा गेंहू व 02 किग्रा चावल वितरित कराया जायेगा। वितरित किये जाने वाले खाद्यान्‍न का मूल्‍य गेंहू 02 रू. प्रति किग्रा तथा चावल 03 रू. प्रति किग्रा होगा।

द्वितीय चक्र के वितरण में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजनान्‍तर्गत नि:शुल्‍क खाद्यान्‍न का वितरण कराया जायेगा। इसमें अन्‍त्‍योदय व पात्र गृहस्‍थी दोनों योजना के कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा गेंहू व 02 किग्रा चावल का नि:शुल्‍क वितरण किया जायेगा।

            ➖      ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार