बस्ती में कल मनाया जाएगा बन्दी दिवस : डीएम

 

                      (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत मतदान दिवस 29 अप्रैल 2021 को सभी दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानो में बन्दी के दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन क्षेत्रों के लिए पूर्व से सामान्य साप्ताहिक बन्दी दिवस घोषित हो अथवा न हो। 

  उन्होंने निर्देश दिया है कि अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के लिए उक्त दिवस को मतदान की अवधि तक सार्वजनिक सवेतन अवकाश रहेगा। इसके साथ ही अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नही लिया जायेगा। अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर दिया जायेगा। 

            ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार