यूपी में अब 3 दिन का लाकडाउन

 

                     (बृजवासी शुक्ल) 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने यूपी में साप्ताहिक लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब वीकेंड लॉकडाउन प्रदेश में शुक्रवार की रात 8 बजे से शुरू होकर मंगलवार की सुबह 7 बजे तक रहेगा।

 कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर योगी सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है। बता दें पहले यह शुक्रवार की रात्रि से सोमवार की सुबह तक रहता था। अब इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है। इस दूसरी लहर में पहली बार अठारह अप्रैल रविवार यानि को शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह  सात बजे तक 35 घण्टे लॉक डाउन किया गया था। इसके बाद के हफ्ते में चौबीस अप्रैल शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 59 घण्टे तक का लाकडाउन किया गया था। इस बार इसे बढ़ा कर 83 घण्टे का कर दिया गया है, जो शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा। जो कल 30 अप्रैल रात आठ बजे से लागू होगा। 

         

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार