दवा व्यापारी का पूरा परिवार लापता, पांच लोग गये थे नैनीताल

 

                        (बृजवासी शुक्ल)

फिरोजाबाद। नैनीताल घूमने गए दवा व्यापारी और उसका पूरा परिवार सत्रह दिनों से लापता है। फि‌रोजाबाद जिले का एक दवा व्यापारी अपने परिवार के साथ 15 अप्रैल को घर से नैनीताल घूमने के लिए गया था। उसके बाद से पूरे परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। ये फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कमला नगर निवासी हैं, जो वर्तमान में आगरा के थाना ट्रांसयमुना के श्रीनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने के लिए आगरा स्थित घर से निकले थे। तब से परिजन का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी रमाकांत शर्मा ने जिला आगरा के थाना ट्रांसयमुना में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उनके भाई राजेश शर्मा (50), पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटी काव्या वशिष्ठ (22) एवं बेटा अभिषेक वशिष्ठ (25), पुत्रवधू ऊषा वशिष्ठ (24) एवं अभिषेक के एक वर्षीय बेटे विनायक के साथ नैनीताल घूमने के लिए 15 अप्रैल को घर से गए थे। तभी से उनका कोई पता नहीं चला।

उन्होंने जाने के दौरान 23 अप्रैल तक घर वापस आने की बात कही थी। अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर में मिली थी। 23 अप्रैल की शाम को साढ़े सात बजे करीब भतीजे अभिषेक से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि बरेली से निकल लिए हैं और देर रात तक घर पहुंच जाएंगे। राजेश शर्मा का पूरा परिवार गायब होने से परिजन हैरान है। वह लगातार पुलिस से संपर्क साधकर पता लगाने में जुटे हैं।

     ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर