स्टेट हेड ने एम्बुलेंस कर्मियों के साथ की बैठक, समस्या समाधान का आश्वासन


                       (अनूप पाण्डेय) 
हर्रैया (बस्ती) । प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस का सेवा संचालन कर रही सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई के स्टेट हेड संदीप दूबे ने बस्ती जिले के हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान तथा एंबुलेंस में और अधिक सुधार पर विशेष चर्चा की।
बैठक में एम्बुलेंस संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पांडेय के साथ संघ के बस्ती मंडल प्रभारी हरिओम त्रिपाठी भी मौजूद थे। एंबुलेंस संघ के बस्ती जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे के द्वारा जिला में कुछ एंबुलेंस में डीजल मानकों तथा सामान की अनुपलब्धता पर चर्चा हुई।
जिस पर स्टेट हेड संदीप दुबे के द्वारा तत्काल समस्या खत्म करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले पर उपस्थित एंबुलेंस जिला प्रभारियों को कर्मचारियों की समस्याओं तथा एंबुलेंस में सुधार के कड़े निर्देश दिए। श्री दूबे द्वारा अधिक से अधिक मरीजों को एंबुलेंस समय पर मिले इस पर विशेष बल दिया गया।
इस मौके पर एंबुलेंस जिला प्रभारी भानू पांडेय, आशीष साहू, प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे। हरैया से गणेश दत्त मिश्र, अभय, पवन, महेंद्र, अनूप, चंद्रेश, अवधेश, मुनीस, मुकेश, पंकज, बक्षराज, शिवचंद, विनोद आदि लोग मौजूद थे।
           ➖     ➖     ➖     ➖     ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर