महिला सशक्तिकरण पर नासेर्प संगठन का वेबिनार सम्पन्न

 

                           (संजीव पाण्डेय) 

 सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । नासेर्प संगठन के संयोजकत्व में "ROLE OF WOMEN'S LEADERSHIP , ADVOCACY IN PEOTECTING AND EMPOWERING GIRL WITH DIFFERENT ABILITY " विषय पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर की संस्थापक सुशीला बोहरा रहीं।

उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी उत्थान में किए गए अपने कार्यों के साथ सामाजिक सोच, संकल्प, विचार ,और आचरण में सांगोपांग संशोधन का सुझाव दिया गया। दिव्यांग बालिकाओं के शैक्षिक विकास के क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तरीय और वैश्विक पुरस्कारों व सम्मानों की एक लंबी फेहरिस्त है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती वाजपेई वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष द्वारा पुरुष प्रधान समाज में कतिपय संशोधन, विचार में परिमार्जन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
 कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर आद्याशक्ति राय डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा नारी व नर को एक दूसरे का पूरक बताते हुए सामाजिक विकास व उत्थान में समान भूमिका का गुरु मंत्र दिया गया। समाज के पुरुष प्रधान मिथक को क्रमशः सम्मिलित करते हुए नारी उत्थान व सशक्तिकरण पर बौद्धिक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
लखनऊ की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा मिश्रा जी द्वारा अपने अनुभव को साझा करते हुए नारी उत्थान से ही समाज के सांगोपांग विकास को व्याख्याइत करने का प्रयास किया गया। नासेर्प संगठन के सकारात्मक, क्रियात्मक, व संगठनात्मक समन्वय को स्थापित करती हुई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका मिश्रा द्वारा दिव्यांग बालिका के समावेशन व सशक्तिकरण पर विशेष बल देने हेतु समाज का आवाहन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नासेर्प संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नागेश पाण्डेय जी व प्रियंका भनोट मैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रतिभागी साथियों व आयोजक मंडल का धन्यवाद नागेश पांडेय द्वारा किया गया। यह वेबिनार 27 जून रविवार को सम्पन्न हुआ। 

         ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर