प्रदेश स्तरीय जी20 बेसिक शिक्षा कार्यशाला में पैनलिस्ट रहे बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र : आपरेशन कायाकल्प से सुधर रही व्यवस्था

                  (विशाल मोदी) 

 बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मरकरी सभागार में जी20 राज्य स्तरीय जन भागीदारी कार्यशाला में बोले बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र

कार्यक्रम में शामिल रहे बेसिक शिक्षा मन्त्री व वरिष्ठ अधिकारी, प्रदेश स्तरीय जी 20 बेसिक शिक्षा कार्यशाला में पैनलिस्ट रहे बस्ती के डॉ. सर्वेष्ट मिश्र : आपरेशन कायाकल्प से सुधर रही व्यवस्था

बस्ती (उ.प्र.)। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के मरकरी सभागार में आयोजित जी20 राज्य स्तरीय जनभागीदारी कार्यशाला में जनपद के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बतौर पैनलिस्ट प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उन्होने निपुण भारत मिशन अन्तर्गत प्रभावी कक्षा शिक्षण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर पर विस्तार से अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने कहा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले 4 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव आए हैं। आज हर स्कूल में संरचनात्मक शिक्षण तकनीकों का प्रयोग हो रहा है। जिसके अंतर्गत हर शिक्षक द्वारा शिक्षण संदर्शिकाओं का प्रयोग तथा बच्चों द्वारा कार्यपुस्तकों का प्रयोग किया जा रहा है। शिक्षण योजनाओं, शिक्षक डायरी, टीएलएम, पोस्टर्स, बिग बुक, मैथ साइंस किट और लाइब्रेरी की पुस्तकों का प्रयोग किया जा रहा है। बड़ी संख्या में स्कूलों में जनसहयोग से स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं। दीक्षा, निपुण लक्ष्य जैसे तकनीकी एप का प्रयोग करके बच्चे व शिक्षक दोनों अपना ज्ञान बढ़ा रहे हैं। विभाग में सतत पर्यवेक्षण हेतु एसआरजी एआरपी की टीमें अनवरत शिक्षकों को सहयोग कर रही हैं। स्कूलों में खेल की गतिविधियों आयोजित की जा रही हैं।
डॉ. सर्वेष्ट ने कहा कि आज हर कक्षा में रीडिंग कार्नर देखने को मिल रहा है जहां पर बच्चे अपनी मनपसंद किताबें पढ़ पा रहे हैं। प्रत्येक स्कूल में खेलों के लिए पर्याप्त संसाधन में खेल सामग्री उपलब्ध है। जिसका बच्चे लाभ उठा पा रहे हैं। बच्चों के नियमित आकलन हेतु निपुण लक्ष्य एप, निपुण लक्ष्य, सूची तालिका के माध्यम से सतत आकलन किया जा रहा है। तमाम शिक्षकों द्वारा विभिन्न अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के परिवेश की दिशा में भी पिछले 4 सालों में अभूतपूर्व कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के रूप में हुए हैं। जिसका परिणाम यह है कि आज सरकारी स्कूल अपने गांव की उत्कृष्ट बिल्डिंग के रूप में प्रदर्शित हो रहे हैं। उन्होंने पिछले 4 सालों में सरकार द्वारा संचालित की गई विभिन्न योजनाओं और कक्षा के भीतर परिवर्तनों पर विस्तार से अपनी बात रखी।
                    (डॉ. सर्वेष्ट कुमार मिश्र) 

इससे पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार व महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कार्यक्रम का शुभरम्भ किया। उक्त कार्यक्रम में देश भर के शिक्षाविदों, शिक्षा अधिकारियों के अलावा प्रदेश सभी जनपदों के एसआरजी व एआरपी भी शामिल हुए।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत