डीएम ने किया नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में अभ्युदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

                             (अनूप पाण्डेय) 

 हर्रैया, बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में कोचिंग सेण्टर का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर किया। उन्होने बताया कि दूरदराज क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक बच्चों को आने-जाने में होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर तहसील स्तर पर योजना संचालन की पहल की गई है। उन्होने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के संबंध में सुझाव दिया तथा उत्तम विद्यार्थी के गुणों की चर्चा की।

  मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कंपटीशन की तैयारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों यथा अनुशासन, समय प्रबंधन, अपना मूल्यांकन पर विशेष सुझाव दिया। समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण पाठ्य सामग्री, डिजिटल कक्षाएं व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रधानाचार्य नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया से संपर्क कर सकतें है। उन्होने बताया कि नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में 85 छात्रों ने नीट और जेईई के लिए पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, प्रबंधक व प्रधानाचार्य नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया तथा छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर