वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस में बोले भाजपा जिलाध्यक्ष - सफलता के मूलमंत्र दे रहा संस्थान

              (विशाल मोदी)

बस्ती । वशिष्ठ कोचिंग इंस्टीट्यूट छात्र छात्राओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बन रहा है। यहां की प्रतिभाशाली टीम युवाओं को सफलता के मूल मंत्र देकर उन्हें नये आयाम से जोड़ रही है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने व्यक्त किया। कहा कि बेहतर शिक्षा और दिशा से मिलेगा छात्रों को बेहतर अवसर मिलता है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि इंस्टीट्यूट छात्रों को इस प्रकार से शिक्षा दे कि उन्हें महानगरों की ओर शिक्षा के लिये न भटकना पड़े। इससे अभिभावक अनावश्यक आर्थिक व्यय से बच सकेंगे।
स्थानीय आवास विकास कालोनी में तीन वर्षों से संचालित कोचिंग सेंटर वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके अनेक आयोजन किये गये।
कोचिंग सेंटर वशिष्ठ के संचालक शोभित शुक्ल ने बताया कि 2021 में इसकी शुरूआत की गई थी जो निरंतर युवाओं को उच्च गुणवत्तायुक्त तैयारियां कराते हुए मुकाम पर पहुंचाने को तत्पर है। वशिष्ठ की टीम आई.आई.टी., नीट व जेईई सहित कई प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने में पूरी तरह सक्षम है। तीसरे स्थापना दिवस पर 25 फरवरी को अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया और 26 को पूर्णाहुति कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत हवन यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल, वीरेन्द्र शुक्ल, समाजसेवी कौशल कुमार पाण्डेय, भाजपा के भारत भूषण दूबे, सभासद आवास विकास परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रैक्सिस विद्यापीठ के प्रशांत पाण्डेय, जीवीएम कान्वेंट स्कूल के संतोष सिंह, कोचिंग संघ के अध्यक्ष अरविंद दुबे, सत्यवती विद्या मंदिर के प्रदीप श्रीवास्तव, उदय पब्लिक स्कूल के जय शंकर सिंह, लिटिल फ्लावर प्रधानाचार्या वंदना सिंह, डॉ. दीपक पाण्डेय, प्रदीप जायसवाल, तारक शुक्ल, वैद्यनाथ शुक्ल, दयाशंकर पाण्डेय, हरिशंकर पाण्डेय, अर्पित तिवारी, पंकज त्रिपाठी, अवधेश चौधरी, प्रशांत सिंह, आस्तिक त्रिपाठी, विजय नाथ पांडेय एवं स्वामीनाथ पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य लोगों ने वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट के उत्कृष्ट और सफल संचालन के लिये प्रसन्नता व्यक्त किया।
 वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट के संचालक शोभित शुक्ल, वरूण कुमार, फूलचंद चौधरी, प्रवीण कुमार, शिवम मिश्र, अजय सिंह, निरंकार शुक्ल, तुषार शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। डायरेक्टर शरद शुक्ल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

        ➖    ➖    ➖   ➖ 

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें: - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत