अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरु : पूरे बस्ती मंडल के लोग करें आवेदन

 

                       (विशाल मोदी)

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। सत्र 2023-24 में अटल आवासीय विद्यालय बसेवाराय, तहसील हर्रैया, बस्ती में कक्षा 6 में 80 सीटों (40 बालक व 40 बालिकाओं) पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से बस्ती जनपद के आवर्त जनपदों यथा बस्ती, संतकबीरनगर तथा सिद्धार्थनगर हेतु आवेदन पत्र (ऑफलाइन) आमंत्रित है। उक्त जानकारी उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने दी है।

 उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10.00 से सायं 05ः00 बजे तक आगामी 23 मई 2023 तक संबंधित जनपदों के कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं श्रम विभाग कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है अथवा संबंधित जनपद के एन0आई0सी0 की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड किये जा सकते है।
     उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित दिनाक 23 मई की सायं 05ः00 बजे तक संबंधित जनपदों के श्रम विभाग के कार्यालय में जमा किया जायेगा। कोविड के कारण अनाथ बच्चे संबंधित जिला प्रोवेशन कार्यालय में आवेदन जमा करेंगे। उन्होने बताया कि आवेदन हेतु ऐसे अद्यतनीकृत रूप में विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरान्त दिनांक 01.04.2023 को कम से कम 03 वर्ष उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हो, ऐसे पंजीकृत श्रमिक के प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होगें। पंजीकृत श्रमिक का पंजीयन बस्ती मण्डल के आवर्त जनपदों में होना चाहिए।
 उन्होंने बताया कि कोविड के कारण अनाथ बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे जिनकी आयु 10 से 13 वर्ष के मध्य हो। दोनों ही श्रेणी के अभ्यर्थियों का जन्म दिनांक 01.05.2010 से पहले तथा 30.04.2013 (जिनमे उक्त तिथियां सम्मलित हैं) के बाद नही होना चाहिए। यह परीक्षा आगामी 11 जून 2023 (रविवार) निर्धारित हैं।

    ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर