बस्ती में डीपीएस पचपेड़िया और यूरो किड्स ने धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती का पूजन

              (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन के पावन पर्व बसंत पंचमी के अवसर पर देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया और यूरो किड्स ने सरसों के खेत में पीले फूलों की छटा बिखेर दी। डायरेक्टर अमरमणि पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के साथ मां वीणा वादिनी की आराधना की। 

नन्हें मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपने सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का पूरा ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए सभी ऐसे अवसरों पर बच्चों की सहभागिता और उनका प्रदर्शन बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि अभी बच्चे जिस चीज को आत्मसात कर लेंगे, वह जीवन पर्यन्त उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन जाती है। 
प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान के साथ ही अपनी सभ्यता और संस्कृतियों को सहेजते हुए आज के नौनिहालों को कल का आदर्श नागरिक भी बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस सब बनेंगे, और अपनी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध करने के लिए तत्पर रहेंगे।
डायरेक्टर अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ज्ञान की देवी का सदा ही वास होता है। हरा भरा वातावरण और चहकते हुए बच्चे ही वीणा वादिनी के स्वर और व्यंजन हैं। उन्होंने अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजन दिवस बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों में नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, आरती सोनी, अविनाश पाण्डेय, अम्बरीष पाण्डेय, जय किशन, पूजा शुक्ला, संस्कृति, कशिश, अवनि, आराध्या, श्वेता, सुमन, आरके दीक्षित एवं अंकिता आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम में पूरी सहभागिता निभाई। छात्र छात्राओं में शाम्भवी, आकांक्षा यादल, आकांक्षा वर्मा, नेहा, दीपांशी, देवांसी, सुभिका, संस्कृति, समृद्धि और सुभी आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

         ➖  ➖   ➖  ➖ 

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत