सीमा खरे ने जनता के प्रति जताता आभार, इस बार मिले 3500 ज्यादा वोट

 

                   (नीतू सिंह)

बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा खरे ने बस्ती नगर पालिका क्षेत्र की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का निर्णय सर्वोपरि है। श्रीमती खरे ने सहयोग करने वाले सभी मित्रों, शुभचिंतकों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले बार से 3500 वोट अधिक पाने के बावजूद भी जीत हासिल नहीं कर पाई जिसका हम सभी को खेद है।

सीमा खरे ने कहा कि जमीनी स्तर के कार्यकत्ताओं का भरपूर्ण सहयोग मिला, खास कर भाजपा किसान मोर्चा की टीम का। श्रीमती खरे ने चुनाव की समीक्षा की और प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जिस प्रकार से पार्टी के पदाधिकारियों का जमीनी विरोध झेलना पड़ा है और पार्टी के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा किए गए विरोध से हुए नुकसान के बारे में जल्द ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने अथक परिश्रम और सहयोग के लिए बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी का आभार व्यक्त किया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर