नपा अध्यक्ष बस्ती के लिए सीमा खरे का प्रचार तेज

 

                          (विशाल मोदी)

बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बस्ती नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी सीमा खरे का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल भी प्रचार अभियान में जुट गए हैं। सीमा ने समर्थकों के साथ पुराना डाकखाना, तुरकहिया, पाण्डेय बाज़ार और पिकौरा शिव गुलाम वार्ड में सम्पर्क कर जनता से समर्थन माँगा। प्रत्याशी लगातार वोटरों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा कि बस्ती पालिका को समृद्ध नगर बनाने की मेरी कल्पना है।

सीमा खरे ने कहा कि सीवर की समस्या के निदान के लिये स्थानीय सांसद हरीश द्विवेदी के साथ भाजपा सरकार काम कर रही है। पूरे शहर में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे सीवर की समस्या से निजात मिल सके। जाम की समस्या को देखते हुये सांसद द्वारा नगर के चारों ओर रिंग रोड बनवाया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके।
इस दौरान अखिलेश शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह राना, राजेश अग्रवाल, विनय यादव, अखण्ड पाल, लवकुश चौबे, आदर्श श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, सूरज श्रीवास्तव, प्रमोद कन्नौजिया, मनोज श्रीवास्तव, सलमान खान, श्याम बिहारी, विद्यामणि सिंह, मनोज जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, कौशलेन्द्र पाण्डेय, अरूण भारती सहित बहुत सेे लोग मौजूद रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर