निकाय चुनाव : भाजपा के अनूप खरे को स्कूल एसोसिएशन व व्यापारियों का समर्थन

 

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी माहौल इस वक्त चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही भाजपा प्रत्याशी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। यहां अनूप खरे की पत्नी सीमा खरे को भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया है। सीबीएसई स्कूल मैनेजर एसोसिएशन एवं व्यापारियों ने इन्हें अपना समर्थन दिया है। इस चुनाव में सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्रचार का बेहतर साधन साबित हो रहा है। इसके लिए भाजपा ने अपना वार रूम बनाए हैं और इनके जरिए व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया साइट पर अपने अपने संदेश डाले जा रहे है।

प्रचार के लिए डोर टू डोर वोट मांगने का सिलसिला शुरू हो गया है। उधर, महिलाओं की टीम भी वार्ड वार्ड और डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर रही है। भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे एवं अनूप खरे ने पठान टोला, कटरा, मिश्रौलिया, चिकवा टोला वार्डो में सम्पर्क कर समर्थन माँगा। लोगो ने प्रत्याशी को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। सीबीएसई मैनेजर स्कूल एसोसिएशन के धीरेंद्र शुक्ला जेपी तिवारी मुकेश खंडेलवाल विवेक श्रीवास्तव, व्यापार मंडल से राजेश अग्रवाल, प्रहलाद मोदी, विमल गोयल, रूपम सरदार, सुनील गुप्ता, चित्रांश क्लब के अश्वनी श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव, कन्हैया श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, दुर्गेश देव श्रीवास्तव एवं मनोज श्रीवास्तव ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर जीत की शुभकामनाएं दी ।
निकाय चुनाव में सारे प्रत्याशी सामने आ चुके हैं और अब प्रचार प्रसार भी तेज हो गया है। प्रत्याशी बड़े-बड़े होर्डिंग, फ्लेक्स, रैली को भूलकर जनता जनार्दन पर अलग तरह का फॉर्मूला अपना रहे हैं। प्रत्याशी तकनीकी प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल कर जनता को लुभा रहे हैं। भाजपा ने अपने डिजिटल वार रूम बना लिए हैं, जिसकी जिम्मेदारी युवा कार्यकर्ताओं की दी गई है। चुनाव प्रचार के लिए मोबाइल एप व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यूट्यूब, कू, सिग्नल का उपयोग अधिक हो रहा है।
नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा ने सैकड़ों ग्रुप बना रखे हैं। व्हाट्सएप पर ब्रॉडकास्ट बनाकर इसकी सीमा और बढ़ जाती है। व्हाट्सएप पर इसी प्रचार को स्टेटस पर शेयर किया जाता है। वार टीम द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डालकर, फेसबुक के पेज व ग्रुप बनाकर प्रचार किया जा रहा है। ट्विटर पर पोस्ट डालने के बाद रिट्वीट कर प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर प्रचार की छोटी-छोटी जेपीजी इमेज, रील डालकर प्रचार किया जा रहा है। यूट्यूब पर चुनाव प्रचार के वीडियो बनाकर शेयर किया जा रहा है। टेलीग्राम पर भी वार्ड बार कई ग्रुप बनाकर के पब्लिसिटी की जा रही है। इसके अलावा कू ऐप का भी इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है।
ऐसे लोग जिनका तकनीकी उपकरणों पर हाथ साफ नहीं है, और जो लोग स्मार्ट फोन का उपयोग नहीं करते हैं, ऐसे लोगो के लिए युवाओं के अलावा अन्य टीमें वार्डो में जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर रही है। सुबह होते ही भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता पहुंच जाते हैं। इसके बाद कई गाड़ियों में बैठकर अपने अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए निकल जा रहे हैं। महिलाएं भी प्रचार प्रसार में पीछे नहीं हैं। महिलाएं भी अपनी टोली बनाकर महिलाओं से घर घर जाकर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर