नगरपालिका बस्ती के विजयी 25 सभासद

                       (विशाल मोदी) 

 बस्ती नगरपालिका में भाजपा के 11, सपा के 5, बसपा के 1 और 8 निर्दल सभासद जीते

बस्ती (उ.प्र.)। नगर पालिका परिषद बस्ती में 25 वार्डों में से 11 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं सपा को महज पांच वार्ड में ही जीत मिल पाई। आठ वार्डों में निर्दलियों ने बाजी मारी, जबकि एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है।

नगर पालिका परिषद बस्ती में सभासद के लिए वार्ड नम्बर एक नरहरिया में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अमरावती देवी, वार्ड नम्बर दो मिश्रौलिया से भाजपा के राजन ठाकुर, वार्ड नम्बर तीन मुरलीजोत से निर्दलीय प्रत्याशी रोली, वार्ड नम्बर चार पांडेय बाजार से निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रावती, वार्ड नम्बर पांच पिकौरा शिवगुलाम से भाजपा की विद्यावती देवी, वार्ड नम्बर छह चिकवा टोला से सपा की ममता, वार्ड नम्बर सात सुर्ती हट्टा से भाजपा के रविंद्र कुमार, वार्ड नम्बर आठ तुरकहिया से भाजपा के मो. इदरीश, वार्ड नम्बर नौ विशुनपुरवा से निर्दलीय मो अय्यूब, वार्ड नम्बर दस माली टोला से भाजपा के दिनेश गुप्ता, वार्ड नम्बर गयारह पठान टोला से भाजपा की निर्मला देवी एवं वार्ड नम्बर बारह रौतापार से भाजपा की मंजू श्रीवास्तव विजयी हुई हैं।
वार्ड नम्बर तेरह महरीखांवा से सपा की निर्मला, वार्ड नम्बर चौदह गांवगोड़िया से भाजपा के पंकज कुमार चौधरी, वार्ड नम्बर पन्द्रह पिकौरा दत्तूराय से निर्दलीय वैजंती सिंह, वार्ड नम्बर सोलह कंपनी बाग से भाजपा के कृष्ण कुमार पांडेय, वार्ड नम्बर सत्रह पुराना डाकखाना से सपा के सर्वेश यादव, वार्ड नम्बर अठारह बेलवाडांड़ी से निर्दलीय जगदीप श्रीवास्तव, वार्ड नम्बर उन्नीस ओरीजोत से निर्दलीय कृष्ण कुमार, वार्ड नम्बर बीस इटैलिया से सपा की रूकइया खातून, वार्ड नम्बर इक्कीस रामेश्वरपूरी से सपा के गौतम यादव, वार्ड नम्बर बाइस बैरिहवां से भाजपा के प्रफुल्ल श्रीवास्तव, वार्ड नम्बर तेईस आवास विकास से भाजपा के परमेश्वर उर्फ पप्पू शुक्ला, वार्ड नम्बर चौबीस कटरा से निर्दलीय शाहजहांं, वार्ड नम्बर पच्चीस पिकौरा बख्श से निर्दलीय रमेश कुमार नगर पालिका परिषद के निर्वाचित सभासद निर्वाचित हुए।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर