मतगणना में हेराफेरी की आशंका : अंकुर ने सौंपा ज्ञापन व

 

                             (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। पालिका परिषद से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा वर्मा ने आशंका व्यक्त किया है कि मतगणना के दिन 13 मई को सत्तारूढ दल के दबाव में कोई भी हेरफेर किया जा सकता है। नेहा वर्मा के पति सपा नेता अंकुर वर्मा ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि पूरी शुचिता के साथ मतगणना कार्य कराया जाय।

अंकुर वर्मा ने कहा है कि सत्तारूढ दल के कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि हर हाल में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी, प्रमाण-पत्र हमी लेकर जायेंगे। इससे तरह-तरह की आशंका पैदा हो रही है। कहा कि मतगणना कार्य मानक के अनुरूप नियमानुसार कराये जायं और सत्तारूढ दल के दबाव में कोई भेदभाव न होने पाये जिससे लोकतंत्र की शुचिता बनी रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, अनवर जमाल, विनीत श्रीवास्तव , दीपक गौड़,राम बहादुर, विकास वर्मा, पवन अग्रहरि, विपिन पाल,सत्येंद्र मिश्रा, आकाश आर्य, गिरधारी, विपिन पाल, सरदार हरि सिंह आदि शामिल रहे। 

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर