वार्ड न. 25 पिकौरा बक्स के प्रत्याशियों को मिले वोट

 

                   (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद बस्ती के वार्ड संख्या 25 पिकौरारा बक्स में सभासद के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी रमेश कुमार गुप्ता विजयी रहे। इन्हें कुल 607 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी सिद्धांत मिश्र "यश" को 333 वोट मिले। इस वार्ड में सभासद पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। तीसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव "मोहन" को कुल 282 वोट मिले।

वार्ड मेंबर के इस चुनाव में कांग्रेस छठें स्थान पर और आम आदमी पार्टी नौवें स्थान पर रही। यहां चौथे स्थान पर रहे निर्दल प्रत्याशी राकेश जायसवाल 267 वोट मिले। पांचवें स्थान पर रहे मुशर्रत फातिमा पत्नी शाहिद को 145 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी उस्मान को 83, निर्दल शिव कुमार चौहान और किशन सिंह को 53 - 53 वोट मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सौरभ गुप्ता 32 वोट पाकर नौवें स्थान पर रहे। दसवें नंबर पर रही निर्दल प्रत्याशी सुमित्रा को मात्र 2 मतों से संतोष करना पड़ा।

वार्ड नंबर 25 पिकौरा बक्स में कुल 4079 वोटों में से 1919 वोट पड़े थे। जिसमें से अवैध और नोटा मिलाकर 62 वोट प्रत्याशियों के हक में नहीं जा सके। इस प्रकार 4079 वोटों में से प्रत्याशियों के हक में मात्र 1857 वोट पड़े।

             ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर