बसपा जीती तो होगा नगरपालिका क्षेत्र का समग्र विकास : संतप्रकाश त्रिपाठी

 

                         (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांऊघाट के पूर्व प्रमुख सन्तप्रकाश त्रिपाठी ने मुरलीजोत आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि उनकी पुत्रबधू प्रीती त्रिपाठी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिये चुनाव मैंदान में हैं। कहा कि मतदाताओं ने अवसर दिया तो पालिका क्षेत्र का समग्र विकास कराया जायेगा।

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये सन्तप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा, सपा से मतदाता नाराज हैं। कहा कि भाजपा को मतदाताओं ने दो बार लगातार मौका दिया किन्तु विकास के मोर्चे पर भाजपा विफल रही। बसपा नेता ने कहा कि बसपा की सरकार में जमीनी धरातल पर विकास कार्य हुये। बसपा जीती तो नगर पालिका का चहुंमुखी विकास कराया जायेगा। कहा कि पिछले 10 वर्षो से नगर पालिका में भाजपा ने आर्थिक भ्रष्टाचार के शिवा कुछ नहीं किया।
संतप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पाण्डेय बाजार, अस्पताल चौराहा, कम्पनी बाग पर प्रतिदिन जाम लगता है। यही नहीं पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में तीन स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाये गये थे, वे खराब पड़े हैं। पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में उसकी मरम्मत तक नहीं हुई। अच्छा होता कि भाजपा के लोग यह बताते कि 10 वर्षो में उन्होने कौन-कौन विकास के कार्य किये। भाजपा मतदाताओं का भरोसा खो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुत्र वधू प्रीती त्रिपाठी को सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है और चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे। खामोश मतदाता दिग्गजों को सिरे से नकार देंगे।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर