बैरिहवां में सभासद प्रत्याशियों को मिले इतने वोट

 

                    (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद बस्ती में वार्ड नंबर 22 बैरिहवां में सभासद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव 664 वोट पाकर विजयी हुए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रशांत यादव को 353 मतों से पराजित किया है।

वार्ड नंबर 22 बैरिहवां में कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इसके साथ ही तीन निर्दल प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां विजई प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव को 664 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत कुमार यादव को 311 वोट मिले। निर्दल प्रत्याशी कुलदीप श्रीवास्तव को 221 वोट मिले। इनका चुनाव निशान कार था। कुलदीप तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर रहे राजेश लाल श्रीवास्तव को 192 वोट मिले। इनका चुनाव निशान आम था। कांग्रेस प्रत्याशी निशांत श्रीवास्तव पांचवें नंबर पर रहे। इन्हें कुल 94 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार उर्फ सुरेंद्र वर्मा को 64 वोट मिले निर्दल प्रत्याशी विवेक कुमार श्रीवास्तव उर्फ बबलू को 37 वोट मिले उनका चुनाव निशान कलम दवात था।

 नगर पालिका परिषद बस्ती के वार्ड नंबर 22 में कुल 1629 वोट पड़े थे। जिसमें से नोटा और अवैध पड़े मतपत्रों को मिलाकर कुल 46 वोट प्रत्याशियों के हक में नहीं गए। प्रत्याशियों के हिस्से 1583 मत आए और प्रफुल्ल श्रीवास्तव 664 मत पाकर विजयी हुए। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर