संतकबीरनगर : पंजीकृत व्यापारी परिवार को मिला 10 लाख दुर्घटना बीमा

             (अर्जुन सिंह)

संत कबीर नगर। जिले में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई है, जिसके क्लेम का अब सीधे सरकार भुगतान कर रही है। इसी क्रम में तीन महीने पहले फकरुल हसन व्यापारी की मौत के बाद उनकी पत्नी हजारा खातून को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

 वाणिज्य कर विभाग द्वारा जनपद जोन में अभी तक दो व्यापारियों की दुर्घटना से मृत्यु हुई है। जिसमें एक को दुर्घटना बीमा का लाभ प्रदान किया गया है तथा दूसरे व्यापारी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। उसे जोन के अपर आयुक्त विमल कुमार राय के माध्यम से लखनऊ भुगतान हेतु भेज दिया गया है और अभी पेंडिंग में है। राज्य कर (स्टेट gst) उपायुक्त अधिकारी विनय कुमार गुप्त की अगुवाई में स्वर्गीय फकरुल हसन की पत्नी हजारा खातून को 10 लाख रुपये का चेक व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सर्वदानंद पाण्डेय, कपीश अग्रहरि एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों के हित में मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना चल रहा है। इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलता है जिनका जीएसटी में पंजीयन हो। पंजीकृत व्यापारी की अगर किसी दुर्घटना में मौत होती है तो आश्रित को 10 लाख रुपये दिया जाता है। आश्रित में पत्नी है तो उन्हें या बच्चे हैं तो संयुक्त रूप से सभी बच्चों को बराबर राशि प्रदान की जाती है। लाभार्थी द्वारा यह बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा यह योजना व्यापारियों के हित में चलाई गई है इसमें विभाग के समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया तथा तथा उनके फर्म के जीएसटी एडवाइजर रितेश श्रीवास्तव और जाकिर हुसैन के सहयोग से समय से बीमा की धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह धनराशि हमारे परिवार के लिए बहुत ही सहयोगात्मक है तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को तथा राज्य कर विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।पहले बीमा कंपनियों की देखरेख में यह योजना संचालित होती थी, जिसके कारण व्यापारियों को लाभ मिलने में देरी होती थी। अब सरकार खुद ही क्लेम दे रही।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से अश्वनी कुमार, अलका, अरविंद कुमार, रविन्द्र श्रीवास्तव, दिवाकर, रमेश, प्रमोद, भीम के साथ सभी कर्मचारी सहित पतंजलि राजेश खेतान, सरवन अग्रहरि, रितेश श्रीवास्तव, दीपक, प्रज्ञा, नवीन, स्नेह निधि, संजय, शशि शेखर तथा सर्वदानंद पाण्डेय, ऋषिकेश, विनीत, अमित जैन, विनोद जैसवाल, मूलचंद,   दिनेश पाण्डेय, अमरीश राय, शैलेन्द्र सिंह, पियूष व परवीन इत्यादि लोग मौजूद थे।

      ➖  ➖  ➖  ➖  ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page 

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत