अध्यापक सुनील पाण्डेय का आकस्मिक निधन : शोक की लहर


              (विशाल मोदी)
बस्ती (उ. प्र.)। जिले के गौर विकास खण्ड के रमवापुर में तैनात अध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय का अचानक हृदयाघात के कारण उस वक्त निधन हो गया जब वो ड्यूटी करने विद्यालय जा रहे थे। श्री सुनील पाण्डेय बलुआ के रहने वाले थे। खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। श्री पाण्डेय बहुत सामाजिक व्यक्ति थे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री सुनील कुमार पाण्डेय जी अपने पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये। श्री पाण्डेय अत्यंत मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। श्री पाण्डेय के आकस्मिक निधन ने सबको झकझोर कर रख दिया है। ये अपनी सहजता के कारण भी काफी लोकप्रिय थे। इनका असमय इस तरह सभी को छोड़कर चले जाना सहसा अविश्वसनीय और अकल्पनीय लग रहा है। विश्वास नहीं होता कि सुनील जी अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन सत्य को कैसे झुठलाया जा सकता है। प्रकृति के क्रूर पंजों ने पलभर में उन्हें हमसे ऐसा छीन लिया कि सभी ठगे से रह गये, उन्हें कुछ नहीं हुआ था।‌ वे अच्छे भले थे और स्कूल जा रहे थे। रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ा और पलभर में उन्होंने सदा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।
     ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत