अक्टूबर में फिर सबको फ्री राशन, 12 से 25 तक : सत्यवीर सिंह डीएसओ

 

               (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। राशन की दुकानों पर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पूर्व की भांति नि: शुल्क वितरण किया जा रहा अक्टूबर माह में भी नि: शुल्क वितरण किया जाएगा। जिसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 21 किलो चावल व 14 किलो गेहूं नि: शुल्क वितरण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह वितरण 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं नि: शुल्क वितरण है।


     डीएसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह खाद्यान्न वितरण अक्टूबर माह के सापेक्ष ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या - 5208, दिनांक-09.10.2023 द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार माह अक्टूबर, 2023 के सापेक्ष एनएफएसए से आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 12 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 के मध्य अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई - पॉस मशीन से किया जायेगा। जिसके क्रम में उचित दर विक्रेताओं द्वारा कार्डधारकों को पर्ची उपलब्ध कराते हुये आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी जायेंगी। कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण पर्ची निकालते हुए किया जायेगा। खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा। खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जांच एवं पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

डीएसओ सत्यवीर सिंह ने कहा है कि उक्त योजनार्न्तगत वितरण की अन्तिम तिथि 25 अक्टूबर होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन (प्रॉक्सी) के माध्यम से वितरण सम्पन्न कराया जा सकेगा। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची में सम्मिलित समस्त उपभोक्ताओं से कहा है कि वे सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से अपनी आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर लें, यदि कोई उचित दर विक्रेता आवश्यक वस्तुएं नही देता है तो अपनी तहसील में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। 

      ➖   ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत